Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

प्रधानमंत्री ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के एक छात्र का चयन, 6 फरवरी को होगा प्रसारण

Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 01:18:15 AM (IST)
Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 01:23:22 AM (IST)

जबलपुर के छात्र का चयन, 6 फरवरी को पीएम मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’
HighLights
• प्रधानमंत्री मोदी से सीधा संवाद करेगा जबलपुर का छात्र
• स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में जारी किए दिशा-निर्देश
• 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
• परीक्षा तनाव कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने का लक्ष्य

भोपाल: विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने और तनाव कम करने के उद्देश्य से हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार यह कार्यक्रम छह फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश से एक विद्यार्थी का चयन किया गया है, जो प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।

AgrasarIndia News Desk, भोपाल: Zubi Khan
जबलपुर जिले के एक विद्यार्थी का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे सवाल पूछने के लिए किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से कार्यक्रम से जोड़ा जाए और उन्हें परीक्षा से जुड़े सुझावों और मार्गदर्शन से अवगत कराया जाए।

6 फरवरी को सुबह 10 बजे से लाइव प्रसारण

छह फरवरी को सुबह 10 बजे से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए सभी स्कूलों में लाइव प्रसारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रखते हुए आत्मविश्वास के साथ तैयारी के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद करेंगे और परीक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक मार्गदर्शन देंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और परीक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी को पीएम मोदी से ‘परीक्षा पे चर्चा’ करने का मिला मौका, प्रधानमंत्री से पूछा अपना सवाल

शिक्षक विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानें

विभाग ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होंगी। वहीं 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से आयोजित होंगी। स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया जाए। विभाग ने शिक्षकों को भी विद्यार्थियों से नियमित संवाद कर उनकी समस्याएं समझने और उचित समाधान देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply