Breaking news Education Latest News National News

खुशखबरी! SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी! 13 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें चेक

Last Updated: May 26, 2025, 01:19 PM IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही sbi.co.in पर घोषित होने वाला है। जानें कैसे करें अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड।

हाइलाइट्स

  • SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी।
  • परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर मिलेगा।
  • परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को हुई थी।
  • कुल 13,735 पदों पर होगी भर्ती।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड से चेक करें रिजल्ट।

नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने की संभावना है। एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट **sbi.co.in** पर जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड जैसी डिटेल्स के जरिए एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 चेक कर पाएंगे।

एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा 10 और 12 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई थी। 1.5 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 की तारीख और समय पर कोई अपडेट नहीं आया है। एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार सरकारी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे भर्ती परीक्षा की आगे की प्रक्रिया में शामिल हो पाएं।

एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?

एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जारी होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए चेक कर पाएंगे। आप इसी वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी उम्मीदवार को सरकारी रिजल्ट जारी होने की सूचना निजी तौर पर नहीं दी जाएगी।

  • एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 वेबसाइट पर जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट **sbi.co.in** पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर **”Current Opening”** में भर्ती से जुड़ा हुआ लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद **मेन्स परीक्षा के रिजल्ट लिंक** पर क्लिक करना होगा।
  • फिर **रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ** जैसी डिटेल्स एंटर करनी होंगी।
  • इतना करते ही एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा। उसे चेक करके डाउनलोड कर लें।

13 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती:

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 के जरिए देशभर के विभिन्न राज्यों में कुल **13,735 पदों** पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें से जनरल कैटेगरी के लिए 5870 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1361 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 3001 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2118 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1385 पद आरक्षित किए गए हैं। सरकारी बैंक भर्ती से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए **sbi.co.in** पर विजिट करते रहें।

Location: नई दिल्ली

Banner

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply