Bhopal Breaking news

भोपाल में 31 मई को ‘वीवीआईपी मूवमेंट’ के कारण ‘अलर्ट’! मुख्य रास्ते रहेंगे ‘डायवर्ट’, ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित

Last Updated: May 29, 2025, 05:15 PM IST

भोपाल में 31 मई को ‘वीवीआईपी मूवमेंट’ के कारण ‘अलर्ट’! मुख्य रास्ते रहेंगे ‘डायवर्ट’, ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित

31 मई को भोपाल में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण शहर में अलर्ट जारी किया गया है। जम्बूरी मैदान में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के चलते कई रास्ते डायवर्ट किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम में लगभग 5000 बसों से महिलाएं आएंगी।

हाइलाइट्स

  • जम्बूरी मैदान से 5 किमी की परिधि में ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित।
  • ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून आदि पर प्रतिबंध।
  • विभिन्न जिलों से लगभग 5000 बसों में आएंगी महिलाएं।
  • इंदौर, खंडवा, उज्जैन, सागर, रायसेन आदि से आने वाली बसों के लिए रूट बदले गए।
  • 31 मई को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यातायात दबाव वाले मार्ग।

**भोपाल:** देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर 31 मई को जम्बूरी मैदान में आयोजित होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण भोपाल में अलर्ट जारी किया गया है। कार्यक्रम स्थल जम्बूरी मैदान से 5 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सहित अन्य फ्लाईंग ऑबजेक्ट के उड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए उक्त स्थान को रेड जोन, नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया है।

यह आदेश बुधवार को आसूचना एवं सुरक्षा पुलिस उपायुक्त, सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जारी किया गया है। आदेश 31 मई की सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावशील रहेगा। कमर्शियल फ्लाईट्स इस आदेश के पालन से मुक्त रहेंगी।

बदला रहेगा रूट (Route Diversion):

  • जम्बूरी मैदान कार्यक्रम स्थल इन्दौर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर की ओर से आने वाली बस खजूरी सड़क, पटेल नगर बायपास, आंनद नगर से जम्बूरी मैदान में पार्क होंगी।
  • राजगढ़ (ब्यावरा), गुना, अशोक नगर से आने वाली बसें मुबारकपुर जोड़, आंनद नगर से मैदान पहुंचेंगी।
  • सागर, रायसेन, विदिशा की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर, आनंद नगर से मैदान पहुंचेंगी।
  • नमर्दापुरम, हरदा, बैतूल से आने वाली बसें 11 मील से मिसरोद रोड, एम्स, बरखेड़ा पठानी से सेंटजेवियर के पीछे बस पार्क होंगी।
  • जबलपुर, नरसिंहपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन 11 मील, खजूरी कला जोड़ से एसओएस रोड से जम्बूरी मैदान पहुंचेंगी।
  • महात्मा गांधी चौराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन सेंट जेविंयर स्कूल के पीछे पार्क होंगे।
  • गोविंदपुरा, महात्मा गांधी चौराहा, अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने वीआइपी पार्किंग में पार्क होंगे।
  • गोविन्दपुरा, महात्मा गांधी चौराहा से अयप्पा मंदिर,गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।

31 मई को सुबह 6 बजे से यातायात दबाव मार्ग:

कार्यक्रम के दौरान बोर्ड ऑफिस, गोंविदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा, पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोंल पम्प तक मार्ग पर यातायात का अत्याधिक दबाव रहेगा।

Location: भोपाल, मध्य प्रदेश

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply