Latest News Sports

WTC फाइनल जिताने के बाद घर पहुंचे टेंबा बावुमा, हुआ जोरदार स्वागत

Temba Bavuma Arrives Johannesburg: दक्षिण अफ्रीका ने हाल में WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. इस जीत के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा अपने देश पहुंचे. जहां टीम का स्वागत फूलों और ब्रास बैंड से हुआ.

WTC Final जीत के बाद घर पहुंचे टेंबा बावुमा, हुआ जोरदार स्वागतसाउथ अफ्रीका टीम के कप्तान टेंबा बावुमा एयरपोर्ट पर.

नई दिल्ली. हाल में साउथ अफ्रीका ने लॉर्ड्स में 11 से 14 जून तक आयोजित वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल की. दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) जीत के बाद पहली बार अपने देश पहुंचे. उन्होंने बुधवार को घर लौटने के बाद अपनी खुशी जाहिर की. उनका और टीम का स्वागत फूल से किया गया.

क्रिकेटरों ने यहां ऑटोग्राफ दिए. उनका फूल से स्वागत किया गया. इसके बाद वे शहर के उत्तरी हिस्से में क्रिकेट साउथ अफ्रीका मुख्यालय की ओर बढ़े. वहां, एक रेड कार्पेट और ब्रास बैंड की धुनें उनका इंतजार कर रही थीं. WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट की जीत के लगभग चार दिन बाद, उनके ऐतिहासिक उपलब्धि की वास्तविकता धीरे-धीरे समझ में आने लगी.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply