Latest News Madhya Pradesh

अलीराजपुर रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट का ईतिहास,अमर सिंह डामर से लेकर कांतिलाल भूरिया के सांसद बनने तक की कहानी

अग्रसर इंडिया समाचार अपने पाठकों के लिए लेकर आया है देश की आजादी के बाद सन 1952 से लेकर 2015 में हुए उपचुनाव तक के रतलाम झाबुआ लोकसभा चुनाव की संपूर्ण जानकारी…

मध्य प्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट साल 2009 में अस्तित्व में आई। 2009 से पहले इस सीट को झाबुआ के नाम से जाता था। रतलाम लोकसभा सीट को पहले झाबुआ लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था। 2008 में परिसीमन के बाद यह रतलाम लोकसभा सीट हो गई। यह सीट अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट ऐसी है, जहां आजादी के बाद हुए कुल 16 लोकसभा चुनावों में केवल तीन बार ही गैर कांग्रेसी उम्मीदवार विजयी हुए हैं। बाकी सभी चुनावों में यहां कांग्रेस का ही परचम फहराता रहा है। तो आईयें जानते है इस लोकसभा सिट का आजादी के बाद से लेकर अब तक का ईतिहास…..

पहली लोकसभा निर्वाचन 1952

आजादी के बाद देश में पहली बार हुए लोकसभा चुनाव । 1952 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 369032 दर्ज थे। जिनमें से कुल 140946 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इस तरह कुल मतदान का प्रतिशत 38.02 रहा था। वर्ष 1952 के निर्वाचन में कुल 3 प्रत्याशी मैदान में थे। वर्ष 1952 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अमर सिंह डामर ने सोशलिस्ट पार्टी के प्रताप सिंह को 13148 मतों के अंतर से हराया।

किसको मीले कितने वोट…

अमर सिंह- ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)- 58299
प्रताप सिंह-( सोशलिस्ट पार्टी) – 45151
जसवंत सिंह – (जनसंघ) – 37496

दूसरा लोकसभा निर्वाचन 1957

देश में हुएं दूसरे लोकसभा चुनाव में 1957 में संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाता 374691 दर्ज थे। जिनमें से कुल 138510 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान का प्रतिशत 36.96 रहा था। वर्ष 1957 के निर्वाचन में कुल 3 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अमरसिंह डामर विजयी रहे। उन्होंने जनसंघ के नाथू सिंह को 41596 वोटों से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

अमरसिंह डामर – (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) -74165
नाथू सिंह (जनसंघ) – 32569
मानसिंह (निर्दलीय) – 31776

तीसरा लोकसभा निर्वाचन 1962

तीसरे लोकसभा चुनाव में 1962 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 420959 दर्ज थे। जिनमें से कुल 155224 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान का प्रतिशत 36.87 रहा था। वर्ष 1957 के निर्वाचन में कुल 3 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी जमुना देवी विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जनसंघ के गट्टू को 22384 मतों से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

जमुना देवी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) – 68024
गट्टू (जनसंघ) – 45640
नाथूलाल (सोशलिस्ट पार्टी ) – 41560

चोथा लोकसभा निर्वाचन 1967

चौथे लोकसभा चुनाव में 1967 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 461943 दर्ज थे। जिनमें से कुल 215823 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान का प्रतिशत 46.72 रहा था। वर्ष 1967 के निर्वाचन में कुल 4 प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरसिंह विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सोशलिस्ट पार्टी के सडी को 38385 मतों से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

सुरसिंह ( भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) – 87419
सडी (सोशलिस्ट पार्टी ) – 49034
केसर सिंह (जनसंघ) – 46617
सपई सिंह (निर्दलीय) – 22753

पांचवां लोक सभा निर्वाचन 1971

पांचवें लोकसभा चुनाव में 1971 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कूल 498047 मतदाता दर्ज थे। जिनमें से कुल 181734 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान का प्रतिशत 36.48 रहा था। वर्ष 1971 के निर्वाचन में कूल 3 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में पहली बार सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी भागीरथ भंवर ने जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरसिंह भूरिया को 62557 मतों से हराया था। इसी चुनाव में पूर्व में सन 1962 में कांग्रेस से सांसद रही जमुना देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ी हुई थी। जोकि इस चुनाव में हारकर तीसरे नंबर पर आई थी। उन्हें मात्र 8255 वोट मिले थे।

किसको मीले कितने वोट…

भागीरथ भंवर( सोशलिस्ट पार्टी) – 1 लाख 36 हजार
सुरसिंह भूरिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) – 73453
जमुना देवी (निर्दलीय) – 8255

छठवां लोक सभा निर्वाचन 1977

छठवें लोकसभा चुनाव में 1977 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 518465 मतदाता दर्ज थे। जिनमें से कुल 246428 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान का प्रतिशत 47.50 रहा था। वर्ष 1977 के निर्वाचन में दो मुख्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने सामने थे। पहले भारतीय लोकदल के भागीरथ भंवर तथा दूसरे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिलीप सिंह भूरिया। सन 1977 के लोकसभा चुनाव में भारतीय लोकदल के भागीरथ भंवर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिलीप सिंह भूरिया को 62672 मतों से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

भागीरथ भंवर ( भारतीय लोक दल) – 154550
दिलीप सिंह भूरिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) – 91878

सातवां लोकसभा निर्वाचन 1980

सातवें लोकसभा चुनाव में 1980 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 585978 मतदाता दर्ज थे। जिनमें से कुल 261134 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इस तरह कुल 44.56 प्रतिशत मतदान हुआ। सन 1980 के लोकसभा निर्वाचन में कुल 4 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिलीप सिंह भूरिया, जनता पार्टी की जमुना देवी, जनता एस. के भागीरथ भंवर और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में देवेन्तिक पीयूष थे। सन 1980 के इस लोकसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिलीप सिंह भूरिया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी जनता पार्टी की जमुना देवी को 90136 वोटों से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

दिलीप सिंह भूरिया ( कांग्रेस) – 155178
जमुना देवी (जनता पार्टी ) – 65043
भागीरथ भंवर( जनता एस. ) – 33501
देवेन्तिक पियूष (निर्दलीय ) – 7413

आठवां लोक सभा निर्वाचन 1984

आठवां लोकसभा चुनाव में 1984 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 668099 दर्ज थे। जिनमें से कुल 334119 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 50.01 मतदान हुआ। सन 1984 के लोक सभा निर्वाचन में कुल 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे । इस चुनाव में कांग्रेस के दिलीप सिंह भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी से उम्मीदवार भगवान सिंह चैहान को 134532 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

दिलीप सिंह भूरिया (कांग्रेस) – 216786
भगवान सिंह चैहान (भाजपा) – 82254
भागीरथ भंवर (लोकदल) – 28217
गब्बा जी (निर्दलीय) – 5683
भूरालाल (निर्दलीय) – 1179

नौवां लोकसभा निर्वाचन 1989

नौवें लोकसभा निर्वाचन में 1989 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कुल 416818 मत डालें गए। कुल वोट प्रतिशत 49.93 रहा। 1989 के लोकसभा निर्वाचन में कुल 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस से दिलीप सिंह भूरिया, भाजपा से भगवान सिंह चैहान, जेडी से भागीरथ भंवर, दूरदर्शी पार्टी से गब्बाजी और निर्दलीय भुरालाल पारगी।

किसको मीले कितने वोट…

दिलीप सिंह भूरिया (कांग्रेस) – 237467
भगवानसिंह चैहान (भाजपा) – 120509
भागीरथ भंवर (जेडी) – 52907
गब्बाजी (दूरदर्शी पार्टी) – 3932
भूरालाल पारगी (निर्दलीय ) – 2003

दसवां लोक सभा निर्वाचन 1991

दसवें लोकसभा चुनाव में 1991 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 3, 97,487 मत डाले गए। जिस अनुसार कुल मतदान प्रतिशत 45.97 रहा। सन 1991 के लोकसभा निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी के दिलीप सिंह भूरिया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की रेलम चौहान को 134402 मतों से करारी शिकस्त दी। सन 1991 के इस लोकसभा निर्वाचन में कुल 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

किसको मीले कितने वोट…

दिलीप सिंह भूरिया (कांग्रेस)- 249304
रेलम चौहान (भाजपा) – 114902
नागेश्वर खराड़ी (जेडी) – 29273
भगतसिंह गामड़ (निर्दलीय) – 2732
गब्बाजी (दूरदर्शी पार्टी) – 1276

ग्यारहवीं लोकसभा निर्वाचन 1996

ग्यारहवें लोकसभा चुनाव में 1996 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 475032 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। कुल मतदान प्रतिशत 44.86 रहा था। सन 1996 के लोकसभा निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी से दिलीप सिंह भूरिया, भाजपा से भागीरथ भंवर, तथा तिवारी कांग्रेस से प्रभुदयाल गहलोत, जनता दल से सरदार पटेल एवं 43 अन्य उम्मीदवार थे, जिनमें 37 निर्दलीय थे। 1996 के इस लोक सभा निर्वाचन में कांग्रेस के दिलीप सिंह भूरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के भागीरथ भंवर को 27899 मतों से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

दिलीप सिंह भूरिया( कांग्रेस) – 188933
भागीरथ भंवर (भाजपा) – 161034
प्रभुदयाल गहलोत (तिवारी कांग्रेस) – 58587
सरदार पटेल ( जनता दल) – 22755
(एवं 43 अन्य उम्मीदवार जिनमें 37 निर्दलीय भी थे।)

बारहवीं लोकसभा निर्वाचन 1998

12 वीं लोकसभा निर्वाचन में 1998 में रतलाम झाबुआ निर्वाचन क्षेत्र में कुल 580113 मतदाताओं ने अपने मत का  प्रयोग किया। जिस अनुसार कुल वोटिंग प्रतिशत 54.23 रहा था। सन 1998 के लोकसभा चुनाव में कुल 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिनमें कांग्रेस से कांतिलाल भुरिया , भाजपा से दिलीप सिंह भूरिया, जेडीएस से भेरूसिंह डामोर, निर्दलीय उम्मीदवार जेवियर मेडा तथा कैलाश भाबर अ.भा.पा. से थे। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया को 82373 वोटों के अंतर से हराया था।

किसको मीले कितने वोट…

कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस) – 307735
दिलीपसिंह भूरिया (भाजपा) – 225362
भेरू सिंह डामोर( जेडीएस) – 39256
जेवियर मेडा (निर्दलीय) – 4678
कैलाश भाबर (अ. भा. पा. ) – 3082

तेरहवीं लोकसभा निर्वाचन 1999

तेरहवीं लोकसभा चुनाव में 1999 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 600380 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिस अनुसार कुल वोटिंग प्रतिशत 55.77 रहा था। 13वीं लोकसभा चुनाव 1999 में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया को 1, 49, 377 वोटों के अंतर से पराजित किया था। 1999 के लोकसभा चुनाव में 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया भाजपा से दिलीप सिंह भूरिया और अभापा से कैलाश भाबर।

किसको मीले कितने वोट…

कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस) – 371842
दिलीपसिंह भूरिया( भाजपा) – 222465
कैलाश भाबर (अभापा ) – 6073

चौदहवीं लोकसभा निर्वाचन 2004

चौदहवीं लोकसभा चुनाव में 2004 में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 628903 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिस अनुसार कुल वोटिंग प्रतिशत 48.75 रहा था। सन 2004 के इस लोकसभा चुनाव में कुल 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की रेलम चैहान को 80282 मतों से पराजित किया था।

किसको मीले कितने वोट…

कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस) – 322257
रेलम चौहान (भाजपा) 241975
जालम सिंह पटेल (बीएसपी) – 16026 सुशीला मेडा (एसपी) – 10838
नारायण खराड़ी (जेडीयू) – 18334
उदय सिंह मचार (निर्दलीय) – 13473

पंद्रहवीं लोकसभा निर्वाचन 2009 

पंद्रहवीं लोकसभा चुनाव 2009 में रतलाम झाबुआ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1251389 कुल मतदाता थे। जिनमें से 637429 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल वोटिंग प्रतिशत 51 रहा था। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने भाजपा के दिलीप सिंह भूरिया को 57668 वोटों से पराजित किया था।

किसको मीले कितने वोट…

कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस) – 308923
दिलीप सिंह भूरिया (भाजपा) – 251255

सोलहवीं लोकसभा निर्वाचन 2014 

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दिलीप सिंह भूरिया ने यहां पर जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को मात दी। दिलीप सिंह को इस चुनाव में 545980 यानी कि 50.43 प्रतिशत वोट मिले तो वही कांतिलाल भूरिया को 437523 यानी कि 40.41 प्रतिशत वोट मिले। दोनों के बीच हार जीत का अंतर 108457 वोटों का था। बसपा इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रही थी। उसके खाते में 1.71 फीसदी वोट पड़े थे।

किसको मीले कितने वोट…

दिलीप सिंह भूरिया (भाजपा) – 545980
कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस) – 437523
(अन्य 10 उम्मीदवार)

सोलहवीं लोकसभा निर्वाचन उपचुनाव 2015

2015 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। दिलीप सिंह भूरिया के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनकी बेटी निर्मला को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने निर्मला भूरिया को 88832 मतों के अंतर से पराजित किया। कांतिलाल भूरिया को 536743 मत मिले वहीं निर्मला भूरिया को 447911 मत मिले। कुल वोटिंग प्रतिशत 61.35 रहा था।

किसको मीले कितने वोट…

कांतिलाल भूरिया (कांग्रेस) – 536743
निर्मला भूरिया (भाजपा) – 447911
विजय (जेडीयू) – 21572
किशन सिंह चौहान (आरकेएसपी) – 14301

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply