Madhya Pradesh

आष्टा- कांग्रेस के लोग अंदर से चाहते हैं मोदी प्रधानमंत्री बने- प्रभात झा,

आष्टा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पूरे देश में विजय संकल्प सभा कर रही है। जिसमे हर कार्यकर्ता को जीत का संकल्प दिला रही है। आज स्थानीय गीतांजलि गार्डन कालोनी चौराहे पर विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा पहुचे। सर्वप्रथम दिप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत हुई। झा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवास शाजापुर सीट हम जीत गए लेकिन फिर भी हमे मेहनत करना पड़ेगी। आज जनता ने कमलनाथ सरकार को तराजू में तोल दिया है। कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक किसानों का कर्जा माफ नहीं किया गया और 51 हजार भी किसीके खाते में नही आये है। ओर में पूछना चाहता हूं कि आपकी सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दे दिया। आपने अपने घोषणापत्र के किसी भी पृष्ठ के कोई भी बिंदु को आजतक पूरा नही किया। आपने बस तबादले किये है इसके सिवा कुछ नहीं किया।

झा ने आगे राहुल गांधी की योजना 72 हजार वाली पर भी हमला करते हुए कहा कि आजतक किसीको 72रु नही दिए तो 72 हजार कहा से दे देंगे। राहुल गांधी गरीबो का मजाक उड़ाना बन्द करे। गांधी परिवार में वंशवाद की राजनीति होती है। बात बात में किस्सा सुनाते हुए कहा कि लाइट गयी मतलब कांग्रेस का जमाना आ गया।

मीडिया के सवालों से बचते दिखे प्रभात झा

सभा के बाद मीडिया झा से मिलने पहुची लेकिन झा ने ये कहते हुए बात करने से मना कर दिया कि में सबकुछ मंच से बोल चुका हूं। जब एक मीडियाकर्मी ने पूछा कि उत्तर प्रदेश में सांसद ने भाजपा कार्यलय के चौकीदार को इस्तीफा सौपा तो गाड़ी में बैठ कर गेट लगा लिया।

सूचना का अभाव, अव्यवस्था

आज संकल्प सभा की कुछ पत्रकारों को सूचना नही दी गयी जिसे लेकर कई पत्रकार सभा मे नही पहुचे। सभा की सूचना व्हाटसअप के ग्रुप द्वारा ही दी जाती है। सभा में मीडिया के कवरेज के लिए कोई भी स्थान निश्चित नही किया गया जिसके कारण मीडियाकर्मियों को कवरेज करने में परेशानी उठाना पड़ी। वही जब प्रभात झा मंच से जाने लगे तो मीडिया उन तक पहुचने का प्रयास करती रही लेकिन भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी निकालने के लिए लगे रहे। बाद में जब गाडी के पास पहुंचे तो मीडिया उन तक पहुच पाई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply