जबलपुर. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षड्यंत्र तथा केन्द्र की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 9 मार्च को शनिवार को प्रदेशव्यापी धिक्कार आंदोलन कर रही है.
जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने नेतृत्व में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे गोलबाजार में एकत्रित होंगे, जहाँ से आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुँचकर घेराव करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार को उसकी वादा खिलाफी के प्रति हम बार-बार आगाह कर रहे है. लेकिन सरकार मध्यप्रदेश की जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है. कई बार सरकार से किसानों की कर्जमाफी जैसे वादों पर अमल करने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी. प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसीलिए पार्टी द्वारा आज 9 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का निर्णय लिया है.
आक्रोश रैली में शामिल होकर कलेक्ट्रेट का घेराव कार्यक्रम में पहुँचने की अपील नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, गजानन्द पंचमेश्वर, विधायक अजय विश्नोई, नंदनी मरावी, सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, प्रतिभा सिंह, लोकसभा संयोजक प्रभात साहू, सह संयोजक डॉ जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, पूर्व साँसद श्रीमती जयश्री बैनर्जी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एड रविनंदन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भूपेंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व महापौर श्रीमती सुशीला सिंह, आनंद बर्नार्ड, पूर्व जेडीए अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, पूर्व अविवि निगम उपाध्यक्ष एस के मुद्दीन, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल, पूर्व विधायक नरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, संदीप जैन के साथ सभी पदाधिकारीयों ने की है.