Latest News Madhya Pradesh

छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, दो पुलिस कर्मी सहित 19 लोग घायल

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में थाना प्रभारी और एक आरक्षक सहित दोनों गुटों के 19 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हे समीप के अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने आज बताया कि आदिवासी गांव सलैया में कल रात दो गुटो में छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों ही गुटों से दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं बीच बचाव के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक और एक आरक्षक भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया।

वहीं, कुछ को रायसेन रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार घटना के तत्काल बाद ही आसपास की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के समय हालात तनावपूर्ण हो गए थे। इस दौरान कुछ वाहनों में आग लगाने की भी सूचना मिली है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply