Latest News Madhya Pradesh

तेंदुए की मौत के मामले 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

हाटपीपल्या। करनावद जूनापानी के जंगल से जहा पर जंगली सूअर के शिकार के लिए बनाए गए फंदे में तेंदुआ फस गया। जिसके कारण तेंदुए की मौत हो गई थी। तेंदुए की मौत के बाद वन विभाग हरकत में आया और 4 दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार आरोपियों को वन विभाग के अधिकारी ने गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।बागली के वन विभाग की करनावद बीट मैं जंगली सूअर का शिकार करने के लिए शिकारियों ने टू व्हीलर के क्लच वायर का फंदा बनाकर लगाया था। जिसमें तेंदुआ जा फसा और जिसके कारण तेंदुए की मौत हो गई।
तेंदुए का शव खेत में मिलने की सूचना पर वन विभाग हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर शव का परीक्षण कर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।वन विभाग के अधीकारीयो ने घटना को चुनोती मान कर जंगल मे सर्चिंग क। जिसमें अन्य फंदे पाए गए जो शिकरीयो ने लगाए थे।एसडीओ आर आर परमार ने बताया की मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं एक आरोपी को रिमांड पर भेजा गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply