दिल्ली से बड़ी खबर ये है की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया। दिल्ली मेट्रो और डीटीसी-क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल ने कहा, ‘इसी महीने से नई बसें आनी चालू हो जाएंगी। इस महीने 25 से 30 बसें आ जाएंगी। अगले 12 महीने के अंदर 3 हजार के आसपास बसें दिल्ली में आ जाएंगी।’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी बसों में कैमरे होंगे। महिलाओं को फ्री में सफर कराने का प्रावधान दो-तीन महीने में लागू हो जाएगा। मेट्रो से कहा गया है कि वे एक हफ्ते के दौरान इसका प्लान सौंपें। केंद्र सरकार से हमें बात करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम किराया नहीं बढ़ा रहे। हम सब्सिडी दे रहे हैं। इस योजना पर करीब 700-800 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सारा खर्च दिल्ली सरकार ही उठाएगी। इसी के साथ उन्होंने एक अपील की है की जो महिलाये किराया देने में सक्षम है वो इस सब्सिडी को छोड दें तो उन लोगों को मदद मिलेगी जो किराया देने में सक्षम नहीं है।