Latest News National

प्रियंका के स्वागत के पहले बवाल, कांग्रेसियों ने हिंदू वाहिनी के जिला संयोजक को पीटा

रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने पर सिविल लाइंस चौराहे पर रविवार रात हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कांग्रेसियों के बीच बवाल हो गया। गुस्साए कांग्रेसियों ने वाहिनी के जिला संयोजक आशीष पाठक को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से पीटा। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यह विवाद उस समय हुआ, जब कांग्रेसी सिविल लाइंस के पास प्रियंका वाड्रा के स्वागत के लिए जमा हुए थे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस मामले में पीड़ित की तरफ से हिमांशु व अन्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी गई है।

इसी बीच हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक आशीष पाठक, मारूत समेत अन्य पदाधिकारी भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वाहिनी के पदाधिकारी प्रियंका मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। इसको लेकर कांग्रेसियों और वाहिनी के पदाधिकारियों के बीच कहासुनी होने लगी।

बात इतनी बढ़ी कि मारपीट होने लगी। कांग्रेसियों ने आशीष पाठक को लात-घूंसों से जमकर पीटा। इससे विवाद और बढ़ गया। अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाल अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने वाहिनी जिला संयोजक को किसी तरह वहां से हटाया। मारपीट में उपाध्यक्ष को चोटें आईं हैं। कोतवाल का कहना है कि आशीष पाठक की ओर से हिमांशु व अन्य के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की तहरीर दी गई है। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।

कोई मारपीट नहीं की गई-जिलाध्यक्ष
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला का कहना है कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तरफ से किसी ने कोई मारपीट नहीं की है। हिमांशु आदि के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बाबत जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिमांशु पार्टी में हैं, लेकिन मारपीट नहीं की।

 

मारपीट की गई, जांच कराई जा रही: सीओ सीओ सदर गोपीनाथ सोनी का कहना है कि सिविल लाइंस के पास आशीष पाठक के साथ कांग्रेसियों की तरफ से मारपीट की गई। आशीष की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

आशीष के साथ कांग्रेसियों ने की मारपीट: दुर्गेश

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश सिंह राणा का कहना है कि आशीष पाठक बाइक में पेट्रोल भराने गए थे। इस दौरान कांग्रेसी पीएम के खिलाफ टिप्पणी करते हुए नारे लगा रहे थे। विरोध करने पर आशीष पाठक के साथ कांग्रेसियों ने मारपीट की है, जो गलत है।

कांग्रेस महासचिवप्रियंका वाड्रा के लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रयागराज जाने की जानकारी मिलते ही उनके स्वागत के लिए कांग्रेसी सिविल लाइंस के पास एकत्र हो गए।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply