Latest News Madhya Pradesh

बाइक अनियंत्रित होकर गड्‌ढे में जा गिरी…इंजीनियरिंग छात्र की मौत…1 गम्भीर घायल

इंदौर। सड़क किनारे खुदे गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक इंजीनियरिंग का छात्र था और अपने दोस्त के साथ यहां से गुजर रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक गड्‌ढे में जा गिरी। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के रालामंडल बाइपास पर सर्विस रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर एक पुलिस बन रही है, जिसके लिए आसपास गहरा गड्ढा खोदा गया है। इंदौर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा नयन बरोड़ अपने दोस्त के साथ बाइक से मानपुर से इंदौर आया था। यहां से लौटते समय उसकी बाइक पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गड्‌ढे में जा गिरी। हादसे में नयन को गंभीर चोट आई वहीं उसके दोस्त को भी चोट लगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply