Bhopal

भोपाल:पुल पातरा पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा, पुलिया चौड़ी करने से मिलेगी जाम से निजात

भोपाल। राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हाल ही में कलेक्ट्रेट में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इसमें आगामी पांच साल की कार्ययोजना पेश की गई थी। इसमें जाम के लिए अन्य कारणों के अलावा मुख्य रूप से कुछ स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां संकरी पुलिया की वजह से जाम की स्थिति गंभीर है। इनमें भारत टॉकीज चौराहे से पुल बोगदा, चूनाभट्टी से कोलार और प्रभात पेट्रोल पंप से पुल बोगदा तक सड़क शामिल है।

कार्ययोजना में इन स्थानों पर सड़क को चौड़ा करने या फिर नई पुलिया बनाने का प्रस्ताव है। अधिकारियोें के अनुसार, आचार संहिता खत्म होने के बाद इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

पुल बोगदा : बॉटल नेक से जाम

भारत टॉकीज चौराहे से पुल बोगदा मुख्य मार्ग पर पुल पातरा पुलिया की चौड़ाई बहुत कम है। इस कारण यहां बॉटल नेक बनता है। इस सड़क से रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। लिहाजा यहां दिनभर में कई बार जाम की स्थिति बनती है और लोग परेशान होते हैं।

समाधान : जाम से निपटने के लिए यहां नई पुलिया बनाने का सुझाव दिया गया है।

कलियासोत चौराहा: पुलिया संकरी

कलियासोत नहर चौराहे पर बनी पुलिया भी काफी संकरी है। यह पुलिया कोलार उपनगर और भोपाल शहर को जोड़ती है। इस रास्ते से प्रतिदिन 40 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच और शाम को 4 से 8 बजे के बीच जाम की स्थिति निर्मित होती है। कई बार तो घंटों जाम लगता है।

समाधान : पुलिया का चौड़ीकरण होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply