Centeral Government Sports

रहाणे ने शतक के साथ पाया ये मुकाम, रोहित को पीछे छोड़ा

राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शानदार शतक जमाया है। इसी के साथ वे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए। इसके अलावा साझेदारी के मामले में भी रहाणे और स्टीवन स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए रिकॉर्ड बना दिया।

दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब रहाणे दूसरे स्थान पर हैं। सोमवार को जयपुर में हुए मुकाबले में शतकीय पारी के दौरान रहाणे ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। इस सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी के दौरान रहाणे ने मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। इसके बाद इस सूची रॉबिन उथप्पा और सुरेश रैना के नाम हैं।

IPL में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

रन बल्लेबाज

802 विराट कोहली

746 अजिंक्य रहाणे*

745 रोहित शर्मा

626 रॉबिन उथप्पा

537 सुरेश रैना

साझेदारी में भी रिकॉर्ड

इस मैच में रहाणे और स्टीवन स्मिथ के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप हुई। ये राजस्थान की ओर से दूसरे विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इससे पहले रहाणे ने ओवेस शाह के साथ मिलकर साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बेंगलुरु ने इस विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की थी। इससे पहले रहाणे ने इसी सीजन में संजू सेमसन के साथ सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हैदराबाद में 119 रन की पार्टनरशिप की थी।

राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरे विकेट के लिए साझेदारी

130 अजिंक्य रहाणे-स्टीवन स्मिथ वि. दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर 2019

121 अजिंक्य रहाणे-ओवेस शाह वि. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु 2012

119 अजिंक्य रहाणे-संजू सेमसन वि. सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद 2019

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply