Latest News National

लोकसभा चुनाव: UP में कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों का किया ऐलान

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट की खास बात यह है कि इसमे से 11 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन से इतर अपना रास्ता चुन लिया है। लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी नाम शामिल हैं। राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे्। कुल 15 उम्मीदवारों में से 4 उम्मीदवार गुजरात के हैं।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जिन 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है उसमे सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, रायबरेली से सोनिया गांधी, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृज लाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री और कुशी नगर से आरपीएन सिंह हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply