Crime

विवाद के चलते पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

कन्नौद। कन्नौद से 4 किलोमीटर दूर कन्नौद-सतवास मार्ग पर ग्राम अंबाड़ा में पति और पत्नी के विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की तेश में आकर गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार कन्नौद-सतवास मार्ग पर ग्राम अंबाड़ा में बुधवार सुबह 6 बजे आशिक कुरैशी का अपनी पत्नी साइना बी 36 वर्ष से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की पति आशिक ने घर में रखा छुरा उठाया और पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मृतिका का शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने पति को राउंडअप कर लिया है।

4 वर्ष से अलग रहे थे पति-पत्नी

आशिक और उसकी पत्नी साईना के बीच विवाद के चलते दोनों 4 वर्ष से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों पति और पत्नी का मामला कुटुंब न्यायालाय में चल रहा था। हाल ही में करीब 15 दिन पहले न्यायालय में दोनों पति और पत्नी का न्यायालय में समझौता हुआ था। जिसके बाद दोनों साथ-साथ में रह रहे थे। दंपत्ति के कोई बच्चा नहीं था। बुधवार को सुबह दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पति आशिक ने अपनी पत्नी साईना की गला रेतकर हत्या कर दी।

इनका कहना है

15 दिन पहले पति और पत्नी का समझौता न्यायालय में हुआ था और दोनों साथ-साथ में रह रहे थे। पति और पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की छुरे से गला रेतकर हत्या कर दी।

अमित सोनी

थाना प्रभारी,कन्नौद।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply