National

शिवसेना ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट

  • शिवसेना ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट
  • उस्मानाबाद लोकसभा सीट से शिवसेना ने अपने मौजूदा सांसद रविन्द्र गायकवाड़ का टिकट काटा
  • ओमराजे निम्बालकर को दिया टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने अपने 21 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. बीजेपी और शिवसेना राज्य में 25 और 23 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमत हुए हैं. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं जो उत्तर प्रदेश के बाद देश में सबसे अधिक हैं. शिवसेना ने उस्मानाबाद लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद रविन्द्र गायकवाड़ का टिकट काटा. ओमराजे निम्बालकर को दिया टिकट

किन सीटों पर लड़ेंगे शिवसेना उम्मीदवार?

  1. दक्षिण मुंबई – अरविंद सावंत
  2. दक्षिण मध्य मुंबई – राहुल शेवाले
  3. उत्तर पश्चिम – गजानन कीर्तिकर
  4. ठाणे – राजन विचारे
  5. कल्याण – श्रीकांत शिंदे
  6. रायगड – अनंत गिते
  7. रत्नागिरी सिंधुदुर्ग – विनायक राऊत
  8. कोल्हापूर – संजय मंडलिक
  9. हातकणंगले – धैर्यशिल माने
  10. नाशिक – हेमंत गोडसे
  11. शिर्डी – सदाशिव लोखंडे
  12. शिरुर – शिवाजीराव पाटिल
  13. औरंगाबाद – चंद्रकांत खैरे
  14. यवतमाल-वाशिम – भावना गवली
  15. बुलढाणा – प्रतापराव जाधव
  16. रामटेक – कृपाल तुमाने
  17. अमरावती- आनंदराव
  18. परभणी- संजय जाधव
  19. मावल – श्रीरंग बारणे
  20. हिंगोली-हेमंत पाटिल
  21. उस्मानाबाद-ओमराजे

देश में लोकसभा की कुल 543 सीटों के लिये चुनाव सात चरणों में होंगे. चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई को खत्म होंगे. मतगणना 23 मई को होगी.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply