बालों को सिल्की व डैंड्रफ रहित रखना हर लड़की चाहती है| अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके बालों को शाइनी बनाया जाता है| बालों में रुसी के अलावा बाल सफेद होने की समस्या भी एक आम समस्या बन गई है| यह समस्या अधिक तनाव लेने और आनुवंशिकता के कारण होती है। सफेद बालों को छिपाने के लिए डाई का इस्तेमाल अधिकतर लोग करते हैं जो स्थायी इलाज़ नहीं होता| ऐसे में घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद हो सकता है| सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए भोजन में हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन से युक्त आहार का सेवन करें। इसके अलावा आलू के छिलके भी बालों के लिए लाभदायक होते हैं| आलू के छिलकों में स्टार्च पाया जाता है जो बालों को हैल्दी रखता है|
आलू के छिलके में विटामिन ए, बी और सी पाया जाता है।
इससे बना मास्क स्कैल्प पर जमे तेल और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है और रोम छिद्रों को खोलने में मदद करता है। इसमें आयरन, जिंक, पोटेशियम, कैल्शियम, मिनरल्स अधिक होता है जिससे हेयरफॉल की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में इस्तेमाल किया जाने पर बालों को सफेद होने से रोकता है साथ ही उसे शाइनी बनाता है।
कैसे बनाएं मास्क ?
मास्क को बनाने के लिए आलू के 3 या 4 छिलके को लें और उसको ठंडे पानी में डालें| फिर इस पानी को अच्छे बॉइल कर लें और फिर कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस मिश्रण मे लैवेंडर का तेल मिला लें|
कैसे लगाएं ?
आलू के छिलकों से बने मिश्रण को गीले बालों में अप्लाई करें| इस मिश्रण को जड़ों पर धीरे-धीरे लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही रहने दें| इसके बाद करीब 10 मिनट तक बालों की मालिश करें । बाद में बालों को ठंडे पानी से वॉश कर लें।