बैतूल। आजादी के 75 वंे वर्ष में अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में 75 लाख और बैतूल जिले में देड लाख पौधा रोपण करेगा। उक्त जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला कार्यालय विजय भवन में युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता में संगठन जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से गांधी जयंती 2 अक्टुबर तक भाजपा सेवा पखवाडा मना रही है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेवा पखवाडा के तहत पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठ भी कार्यक्रम करेगें। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे देश में पौधारोपण और रक्तदान शिविर आयोजित करेगा। श्री शुक्ला ने कहा कि बैतूल जिले में पौधारोपण हेतू युवा मोर्चा द्वारा पंचायत स्तर तक टीम का गठन किया गया। जो पौधारोपण के साथ संरक्षण का कार्य करेगी। उन्होेने बताया कि पौधारोपण सभी प्रजातियो का और फलदार व छायादार पौधो का किया जाएगा। श्री शुक्ला ने बताया कि अभियान तीन चरणो में होगा जिसमें प्रत्येक चरण में पूरे प्रदेश में 25-25 लाख और जिले में 50-50 हजार पौधे लगाए जाएगें। अभियान की शुरूवात 11 सिंतबर से कर दी गई। शुभारंभ अवसर पर प्रत्येक मंडल में 100-100 पौधे लगाए गए। पत्रकार वार्ता में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने अभियान की कार्ययोजना की संक्षिप्त जानकारी दी।
Related Articles
छींकते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना बीमार पड़ जाएंगे आप
Posted on Author admin
छींक एक ऐसी चीज है, जो व्यक्ति को कभी भी आ सकती है। कभी सर्दी-जुकाम होने पर तो कभी यूं ही छींक आ जाती है। कभी-कभी यही छींक व्यक्ति पर काफी भारी पड़ जाती है। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह से हमें छींकना चाहिए, ताकि न तो हम बैक्टीरिया के कारण बीमार पड़ें […]
सागर में 150 करोड़ से बनेगी स्टेट यूनिवर्सिटी, जानें कितनी खास होगी बिल्डिंग
Posted on Author admin
Sagar State University: रानी अवंती बाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय के लिए 200 एकड़ में भवन निर्माण होगा. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 150 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं. जल्द ही यहां भूमि पूजन होगा. Share on: WhatsAppPlease follow and like us:
पाकिस्तानी झंडे को चप्पलों से रौंदा अभी और दुर्गति बाकि, फिर 21 बार किया…
Posted on Author admin
Pahalgam Terrorist Attack Tribute: उज्जैन में पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष अनुष्ठान और हवन, पाकिस्तान के खिलाफ झंडे को चप्पलों से रौंदते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. Share on: WhatsAppPlease follow and like us:



