Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

3 फीट के गलियारे के लिए सगे भाई बने जान के दुश्मन… भोपाल में भाइयों में चले लाठी-डंडे, 5 घायल, 10 पर केस दर्ज

 

मामूली विवाद को लेकर दोनों भाई और उनके बच्चों ने तलवार और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया …और पढ़ें

3 फीट के गलियारे के लिए सगे भाई बने जान के दुश्मन... भोपाल में भाइयों में चले लाठी-डंडे, 5 घायल, 10 पर केस दर्ज

विवाद में भाई-भाई के बीच चलीं तलवारें। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. बकानियां में मामूली बात पर महाभारत
  2. विवाद में भाई-भाई के बीच चलीं तलवारें
  3. पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के खजूरीसड़क थाना क्षेत्र के ग्राम बकानियां में महज तीन फीट के गलियारे को लेकर दो सगे भाइयों के परिवार आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद को लेकर दोनों भाई और उनके बच्चों ने तलवार और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और काउंटर केस दर्ज

खजूरीसड़क पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि गंभीर रूप से तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार 59 वर्षीय जमना प्रसाद नागर और उनके भाई होतम सिंह नागर ग्राम बकानियां में रहते हैं और कृषक हैं। उनके बच्चे प्राइवेट नौकरी करते हैं।

 

विवाद की जड़: गलियारे के उपयोग पर असहमति

दोनों भाइयों के मकानों के बीच करीब तीन फीट का संकरा गलियारा है, जिसके उपयोग को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि जमना प्रसाद इस गलियारे के लिए दोनों पक्षों के उपयोग का समर्थन करते हैं, जबकि होतम सिंह सिर्फ अपना ही अधिकार चाहते हैं। रविवार रात को इसी बात पर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

तलवार और लाठियों से हमला, इलाके में अफरा-तफरी

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, तलवार और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply