Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

7 अगस्त से MP में शुरू होगा जन विश्वास अभियान, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे सीएम

 

7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक विभागीय बैठकें नहीं होंगी। अधिकारी मैदानी दौरे पर रहेंगे।

'कमरों में बैठकें बंद, जनता के बीच जाएंगे अफसर': 7 अगस्त से MP में शुरू होगा जन विश्वास अभियान, छिंदवाड़ा पहुंचेंगे सीएम

फाइल फोटो, इंटरनेट मीडिया से ली गई है।।

HighLights

  1. हर शुक्रवार रहेगा फील्ड पर फोकस
  2. मुख्यमंत्री करेंगे अभियान की शुरुआत
  3. समाधान ऑनलाइन और जन संवाद होगा

 भोपाल। प्रदेश में छह माह तक शुक्रवार को कोई विभागीय बैठक नहीं होगी। अपरिहार्य स्थिति पर इसके लिए मुख्य सचिव से अनुमति लेनी होगी। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के लिए बनाई गई है जो प्रति शुक्रवार 7 अगस्त से आठ जनवरी 2027 तक चलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और जिला स्तरीय समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम करने के साथ जन और उद्यमी संवाद करेंगे। ऐसी ही कार्यक्रम सभी जिलों में होगा।

6 माह शुक्रवार को नहीं होगी विभागीय बैठकें

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों के साथ कमिश्नर और कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान दिवस यानी प्रत्येक शुक्रवार को अपरिहार्य स्थितियों को छोड़कर विभाग, विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला अधिकारियों के साथ बैठकें नहीं करें।

 

दाैरे पर रहेंगे विभाग प्रमुख

सभी विभाग प्रमुख और विभागाध्यक्ष इस अवधि में प्रत्येक शुक्रवार को दौरे करेंगे। जिले एवं क्षेत्र का चयन की स्वतंत्रता दी गई है। यदि किसी सप्ताह विभागीय अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव, सचिव दौरे पर नहीं जा पा रहे हैं तो मुख्य सचिव कार्यालय को सूचना देनी होगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply