Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्र को 30 सेकंड में 27 बार चाकू मारा, वीडियो वायरल

 

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक स्नूकर क्लब में 10वीं के छात्रा को 30 सेकंड में 27 बार चाकू मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही यह वीडियो वायरल किया।

वायरल हो रहे फुटेज में दिख रहा है कि दो नाबालिग फिल्मी स्टाइल में स्नूकर क्लब घुसते हैं। कुछ ही समय में 16 साल के छात्र पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला शुरू कर देते हैं। इसके बाद वो वहां से तेजी से भाग निकलते हैं।

 

हमले में छात्र की एक कलाई पर 10 से ज्यादा गंभीर घाव हुए हैं। वहीं दूसरे हाथ की दो अंगुलियां कट गई हैं। इसके साथ ही उसके कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोट आई है। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर हमलावरों के चंगुल से छूटकर भागा। गंभीर घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया।

घायल छात्र भोपाल के गौतम नगर पुलिस थाना इलाके का रहने वाला है। वह रोजाना स्नूकर क्लब में जाता था। उस पर हमला करने वाला आरोपी 16 साल का है और 10वीं कक्षा का छात्र है।

वह उसी कोचिंग में जाता है जहां पीड़‍ित पढ़ने जाता है। जांच में सामने आया है कि हमले की वजह कुछ दिनों पहले हुई रंजिश है, जिसमें पीड़‍ित छात्र ने हमले के आरोपी दोनों छात्रों को टांचा मारा था। इसी का बदला लेने के लिए वो स्नूकर क्लब पहुंचे।

15 फरवरी की है घटना

घटना 15 फरवरी रात करीब नौ बजे की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा था। हालांकि सामान्य धाराओं में केस दर्ज होने के कारण उन्हें छोड़ दिया गया। टीलाजमालपुरा थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि 16 वर्षीय किशोर गौतमनगर थाना क्षेत्र में रहता है और पढ़ाई करता है। गणेश चौक में अरहम नामक व्यक्ति ने पिछले ही दिनों एक स्नूकर क्लब शुरू किया है।

नाबालिग अक्सर वहां स्नूकर खेलने जाता था। घटना से एक दिन पहले किसी विवाद को लेकर छात्र ने गौतमनगर क्षेत्र में ही रहने वाले एक अन्य किशोर को थप्पड़ मार दिया था। 15 फरवरी को इसी बात का बदला लेने वही नाबालिग अपने एक अन्य साथी के साथ स्नूकर क्लब में घुसा और छात्र पर ताबड़तोड़ कई हमले किए।

आरोपी को पकड़ा

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपित फिल्मी अंदाज में अंदर घुसते और ताबड़तोड़ हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि छात्र को चोट लगी लेकिन किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गया। हमले में उसकी एक कलाई और अंगुली पर कट लगे हैं।

थाना प्रभारी उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल से सूचना के चलते घटना की जानकारी मिली थी। डॉक्टर ने रिपोर्ट में सामान्य चोट बताई थी, जिससे पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और आरोपी को पकड़ा। हालांकि उन्हें नोटिस पर छोड़ दिया गया।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply