Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

फ्लाइंग स्क्वॉड और CCTV के बावजूद नहीं थमी चीटिंग, MP बोर्ड परीक्षा में नकल के मामले मुरैना सबसे आगे; भोपाल दूसरे नंबर पर

 

MP Board Exam: माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुई। …और पढ़ें

 

फ्लाइंग स्क्वॉड और CCTV के बावजूद नहीं थमी चीटिंग, MP बोर्ड परीक्षा में नकल के मामले मुरैना सबसे आगे; भोपाल दूसरे नंबर पर

MP Board Exam में अंतिम दिन हिंदी पेपर में नौ नकल प्रकरण दर्ज किए गए। (AI Generated Image)

HighLights

  1. सात लाख विद्यार्थियों ने प्रदेशभर में परीक्षा दी
  2. अंतिम दिन हिंदी पेपर में नौ नकल मामले
  3. पूरे परीक्षा सत्र में कुल 71 नकल प्रकरण

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा (MP Board Exam) शनिवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। इस परीक्षा में मध्यप्रदेश के करीब सात लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब विद्यार्थियों की निगाहें परिणाम घोषणा पर टिक गई हैं।

अंतिम दिन हिंदी पेपर में नौ नकल प्रकरण

परीक्षा के अंतिम दिन हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेशभर में कुल नौ नकल प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें छिंदवाड़ा जिले में सबसे अधिक चार मामले सामने आए। इसके अलावा भोपाल और मुरैना में दो-दो तथा इंदौर में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया।

 

उड़नदस्तों की निगरानी में हुई कार्रवाई

परीक्षा केंद्रों पर तैनात उड़नदस्तों और केंद्राध्यक्षों ने लगातार निगरानी रखी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कई स्थानों पर कार्रवाई भी की गई। मंडल ने इस वर्ष नकल रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, सीसीटीवी कैमरे और उड़नदस्तों की नियमित जांच के कारण नकल के मामलों पर काफी हद तक नियंत्रण रहा। पूरे परीक्षा सत्र के दौरान प्रदेशभर में कुल 71 नकल प्रकरण दर्ज किए गए।

विद्यार्थियों ने बताया हिंदी पेपर आसान

परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल था। अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे। छात्रों के अनुसार अच्छी तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए पेपर काफी आसान रहा।

मुरैना में दो नकलची और पकड़े गए, 831 अनुपस्थित

मुरैना जिले में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सबसे अधिक नकल प्रकरण मुरैना में दर्ज किए गए हैं। शनिवार को आयोजित हिंदी पेपर में भी दो नकलची पकड़े गए। जिला शिक्षा अधिकारी बीएस इंदौलिया के अनुसार जिले के 54 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई।

इसमें 23,844 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 23,013 उपस्थित रहे, जबकि 831 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। अंबाह के प्राइवेट स्कूल टीसी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो छात्र नकल करते पाए गए, जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव ने चार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply