Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल की लाइफलाइन बड़े तालाब में जहांनुमा, शायजी, रंजीत होटलों का मिला अतिक्रमण, 75 बड़े व स्थायी कब्जे चिह्नित

 

भोपाल। शहर की लाइफलाइन बड़े तालाब में एक तरफ जहां जहांनुमा, शायजी, रंजीत सहित अन्य बड़े होटलों का अतिक्रमण मिला है। तो वहीं नगर निगम, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग, वन विहार, कचरा कैफे का कब्जा भी मिला है। टीटीनगर वृत्त के राजस्व अमले ने चौथे दिन गुरुवार को प्रेमपुरा में आने वाले बड़े तालाब के हिस्से का सीमांकन किया, जिसमें एफटीएल मुनारों से 50 मीटर दायरे में 75 बड़े व स्थायी कब्जे चिह्नित किए गए हैं।

इनमें रसूखदार लोग, अधिकारी व नेताओं के द्वारा निजी व शासकीय भूमि पर किए गए निर्माण भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार राजस्व, वन विभाग, नगर निगम, झील प्रकोष्ठ व टीएंडसीपी के संयुक्त अमले गुरुवार को प्रेमपुरा क्षेत्र में बड़े तालाब का सीमांकन किया। इस दौरान एफटीएल से 50 मीटर दायरे में जहांनुमा होटल का गेट, रोड, शायजी का स्वीमिंग पुल, पार्किंग, होटल टोरकस, अनंतास गार्डन का अतिक्रमण होना मिला है। वहीं होटल रंजीत, गेम जोन, कचरा कैफे, वन विहार, जल तरंग, एमपीटी का विंड एंड वेव्स, बोट क्लब, नगर निगम म्यूजिकल फाउंटेन, सुलभ कांप्लेक्स सहित 26 दुकानों का निर्माण बड़े तालाब के कैचमेंट में मिला है।

 

इन सभी से अमले ने मौके पर ही 16 मार्च 2022 से पहले निर्माण होने की अनुमति मांगी तो वह उपलब्ध नहीं करवा सके हैं, ऐसे में इन्हं अवैध निर्माण चिह्नित किया गया है।

कांग्रेस विधायक का मदरसा तालाब में संचालित

सीमांकन के दौरान बड़े तालाब के 50 मीटर दायरे में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का कब्जा भी मिला है। यहां उन्होंने शासकीय भूमि पर मदरसा नफीसा मुजूर बना रखा है, जिसे राजस्व अमले ने अतिक्रमण में चिह्नित किया है। इनके अलावा शासकीय भूमि पर दो धार्मिक स्थान भी चिह्नित किए गए हैं, जिनका अवैध रूप से निर्माण किया गया है।

बता दें कि टीटीनगर वृत्त में सीमांकन के दौरान आलीशान कोठी, सेंट्रल पार्क का पार्क गार्डन, बंगले, फार्म हाउस सहित 100 से अधिक अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। लेक हाउस, रेस्टोरेंट,फार्म हाउस का मिला कब्जा राजस्व अमले ने बड़े तालाब का बीलखेड़ा में सीमांकन किया तो मैथलीशरण गुप्ता, किर्ती जैन, राजेश शरीफ, बसंत कौर, सोमिया श्रीवास्तव, पीएस भटनागर, मोहनी देवी, घोड़ा फार्म हाउस के लिए पंप हाउस का कब्जा मिला है।

इसके अलावा प्रेमपुरा में ताबिश खान का रेस्टोरेंट, सईद खां की चाय नाश्ता की दुकान, अजीज खां,इकरा, अर्शी, नायमा, फेज, मोहसिन, आरिफ खान, संतोष तिवारी,परवेज, राजेश पांडे, जुलेखा, मोहसिन खान, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, राज कुमार, ओमप्रकाश, मोहित यादव और कमता गौर के अस्थायी छप्पर, दुकान, टीनशेड सहित अन्य अतिक्रमण मिले हैं।

इनका कहना है

बड़े तालाब का सीमांकन एफटीएल से 50 मीटर दायरे की सीमाओं को चिह्नित करने के लिए किया जा रहा है। चार दिन चले सीमांकन के दौरान होटल, कोठी, बंगले, फार्म हाउस , दुकान, मकान ,टीनशेड, पंप हाउस, स्वीमिंग पुल सहित अन्य निर्माण चिह्नित किए गए हैं। सभी को 2022 से पहले की अनुमति पेश करने का समय दिया गया है, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अर्चना शर्मा, एसडीएम, टीटीनगर वृत्त।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply