Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा, 10 जून को होगी रवाना

 

Indian Railway Catering and Tourism Corporation की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 10 जून को Indore से ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा पर रवाना होगी। 1 …और पढ़ें

IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से करें ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत की तीर्थ यात्रा, 10 जून को होगी रवाना

IRCTC कर रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 10 जून को Indore से रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन।
  2. Ujjain, Rani Kamlapati, Itarsi समेत कई स्टेशनों से चढ़ सकेंगे यात्री।
  3. 10 रात 11 दिन की आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन।

भोपाल। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 10 जून को इंदौर से “02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी।

इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। यह ट्रेन इंदौर से चलकर उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्टेशनों से भी यात्री इस ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर सकेंगे।

 

10 रात और 11 दिन की इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और तिरुपति बालाजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

यात्रा के लिए तीन पैकेज

  • आईआरसीटीसी ने इस यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पैकेज दरें निर्धारित की हैं। स्लीपर (इकोनामी) श्रेणी के लिए प्रति यात्री 20,250 रुपये, 3एसी (स्टैंडर्ड) श्रेणी के लिए 33,500 रुपये और 2एसी (कंफर्ट) श्रेणी के लिए 44,100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
  • इस पैकेज में यात्रियों को आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, स्थानीय भ्रमण के लिए बस सुविधा, आवास की व्यवस्था, टूर एस्कार्ट, यात्रा बीमा के साथ ही सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कराएं बुकिंग

इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए भोपाल, जबलपुर और इंदौर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालयों से भी संपर्क किया जा सकता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply