Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

विजय शाह मामले में SIT ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की चौथी स्टेटस रिपोर्ट, कई बड़े खुलासे संभव, कल होगी सुनवाई

 

मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अशालीन टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार 17 मार्च को सुप्रीम कोर …और पढ़ें

 

विजय शाह मामले में SIT ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की चौथी स्टेटस रिपोर्ट, कई बड़े खुलासे संभव, कल होगी सुनवाई

विजय शाह मामले में SIT ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की चौथी स्टेटस रिपोर्ट

HighLights

  1. विजय शाह मामले में SIT ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की चौथी स्टेटस रिपोर्ट
  2. मामले में मंगलवार 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है
  3. लगभग दो माह की जांच के बाद एसआईटी ने रिपोर्ट सौंप दी है

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अशालीन टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पुलिस की एसआईटी ने अपनी चौथी स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत कर दी है।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए विजय शाह के अन्य विवादित बयानों की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा था। लगभग दो माह की जांच के बाद एसआईटी ने रिपोर्ट सौंप दी है। बता दें कि मंत्री विजय शाह के कई बयान चर्चा में रहे हैं।

 

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी के बाद विजय शाह ने एक कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को भी धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार यदि करोड़ों रुपये दे रही है तो लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री के सम्मान के लिए आना चाहिए। जो नहीं आएंगी, उनकी जांच लंबित कर दी जाएगी।

बता दें कि सोफिया कुरैशी के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट के निर्देश पर इंदौर जिले के मानपुर थाने में मंत्री के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई थी। इसके विरुद्ध शाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जहां सुनवाई चल रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply