महावीर जयंती पर सरकारी कार्यालयों में अब 30 मार्च को भी अवकाश दिया जा सकता है। सरकार ने कलेक्टरों को इस पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। …और पढ़ें

महावीर जयंती अवकाश पर सस्पेंस खत्म। (AI से जेनरेट की गई इमेज)
HighLights
- महावीर जयंती अवकाश पर सस्पेंस खत्म
- अब कलेक्टर तय करेंगे छुट्टी की तारीख
- 30 मार्च को भी मिल सकता है अवकाश
भोपाल। महावीर जयंती पर सरकारी कार्यालयों में अब 30 मार्च को भी अवकाश दिया जा सकता है। सरकार ने कलेक्टरों को इस पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। दरअसल, कई सामाजिक संगठनों ने शासन को ज्ञापन देकर मांग की थी कि अवकाश 30 मार्च को दिया जाए।
सामान्य प्रशासन विभाग ने अंतिम निर्णय के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेजा था। उनके अनुमोदन के बाद कलेक्टरों को स्थानीय आवश्यकता को देखते हुए निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया।
अवकाश की तारीख को लेकर स्पष्ट निर्देश
साथ ही यह भी कहा कि यदि 30 मार्च को अवकाश दिया जाता है तो 31 मार्च का अवकाश नहीं रहेगा। वहीं, यदि महावीर जयंती 31 मार्च को मनाई जा रही है तो फिर अलग से आदेश जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इसके लिए 29 दिसंबर 2025 को वर्ष भर के अवकाश घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें महावीर जयंती भी शामिल है।




