Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP वालों के 48 घंटे भारी! भोपाल-इंदौर समेत 30 जिलों में बारिश और ओलों का अलर्ट जारी

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय प्रेरित चक्रवात का प्रभाव पूरे प्रदेश पर पड़ रहा है। नमी आने की वजह से दिन में वेदर एक्टिविटी कम हैं, लेकिन शाम के बाद से एक्टिविटी तेज हो जाती है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा, कहीं-कहीं ओले भी गिरने और हवाएं तेज चलने का अनुमान लगाया है। ऐसे में, कई जिलों को लेकर मौसम विभाग ने सात अप्रैल तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि और वर्षा का प्रभाव

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धार, राजगढ़, बैतूल, देवास, उज्जैन, आलीराजपुर और भिंड में ओले गिरे। आंधी-तूफान के साथ सीहोर, भोपाल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा भी हुई। प्रदेश के पूर्वी इलाकों से अधिक वेदर एक्टिविटी पश्चिमी इलाकों में रही।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में 1.2 मिमी, खजुराहो में 0.2 मिमी और सतना में 1.0 मिमी वर्षा हुई। हालांकि देर रात को भोपाल में 0.2 मिमी, दतिया में 0.4 मिमी, गुना में 1.9 मिमी, खंडवा में 2.0 मिमी, खरगोन में 8.8 मिमी, रायसेन में 4.0 मिमी और रतलाम में 1.0 मिमी वर्षा हुई।

तापमान और हवा की स्थिति

मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में वेदर एक्टिविटी का प्रभाव तापमान पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी है। हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।

कहां कौन सा अलर्ट जारी?

आज यहां पर आंधी-तूफान के साथ वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है-

ऑरेंज अलर्ट – कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर।

येलो अलर्ट – भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 36.0 21.0
इंदौर 35.8 20.8
ग्वालियर 36.2 25.1
जबलपुर 36.6 24.5
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply