राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में 28 वर्षीय पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) चिकित्सा छात्रा के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। …और पढ़ें
HighLights
- कोलार में पीजी छात्रा पर जानलेवा हमला
- सनकी छात्र ने हॉस्टल में घुसकर की पीटा
- दरवाजा अंदर से बंद कर की बदसलूकी
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में 28 वर्षीय पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) चिकित्सा छात्रा के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित एमबीबीएस छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है, जो एमबीबीएस का छात्र है। पीड़िता और आरोपी दोनों बुंदेलखंड के एक ही जिले के निवासी हैं और पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे।
ब्रेकअप के बाद रंजिश और शक के चलते वारदात
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। राहुल को शंका थी कि छात्रा किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने लगी है, इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखने लगा था। रविवार को आरोपित अचानक छात्रा के हॉस्टल पहुंचा और उसके कमरे में घुस गया। वहां उसने दरवाजा अंदर से बंद कर छात्रा के साथ जमकर मारपीट की और उसके साथ अश्लील हरकतें भी की।




