Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के 70 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, घर से निकलने से पहले चेक कर लें अपने क्षेत्र का समय, देखें पूरी लिस्ट

 

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 70 इलाकों में बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित मरम्मत कार्य के चलते इन क्षेत्रों में चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जिन प्रमुख इलाकों में असर पड़ेगा, उनमें रोहित नगर, बसंत विहार, तुलसी विहार, आदमपुर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, भानपुर, दामखेड़ा, कोलुआ और सेमरा शामिल हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में कटौती का समय और प्रभावित इलाके

सुबह 9.40 से दोपहर दो बजे तक

तुलसी विहार, वल्लभ नगर, लव-कुश नगर, सौम्या विहार, रचना विहार, अवंतिका क्रस्टल कैम्पस, कंचन नगर, आस्था विहार, सार्थक हाइट्स, तुलसी विहार-2, रीगल नेस्ट, सरला होम्स व आसपास के इलाके।

सुबह दस से दोपहर दो बजे तक

लाइफ स्टाइल ब्लू, त्रिभुवन, शिव आंगन, कैनाल किनशिप, आकृति ग्रीन, त्रिभुवन चौराहा (13 शटर दुकान), ई-2, ई-3, ई-4 और आसपास के क्षेत्र।

सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक

मालीपुरा, पीर गेट, लखेरापुरा, गुर्जरपुरा, नीम रोड, इमामी गेट, रेतघाट, सिंधी मार्केट, जुमेराती, अलीगंज, चौकी इमामबाड़ा, नूर महल रोड, कुम्हारपुरा, ओल्ड कबाड़खाना, जीएडी चौराहा और आसपास।

सुबह दस से शाम चार बजे तक

राजेंद्र नगर, करारिया, हरसिद्धी कैम्पस, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, सेमरा, खेजड़ा, भानपुर, कोलुआ, दामखेड़ा, खुशीपुरा और आसपास। इसी समय आदमपुर, छावनी, दोबरा, चोर सगोनी, ओमेगा फार्म, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, डायमंड सिटी, कस्तूरी कोर्टयार्ड, राजधानी परिसर और आसपास भी बिजली गुल रहेगी।

सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक

हेमू कलानी, स्काय ड्रीम, बसंत विहार, प्रियदर्शनी, रोहित नगर, रघुनाथ नगर, कम्फर्ट इन्क्लेव, फारच्यून सिग्नेचर, सांई आर्चेड, सांईराम हाइट्स, स्टार एवेन्यू, सुभालय कालोनी और आसपास के इलाके।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply