भोपाल के कोलार स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप इंडियन ऑयल ने सस्पेंड कर दी है। एजेंसी से जुड़े करीब 7792 उपभोक्ताओं को मिसरोद की …और पढ़ें

भोपाल के कोलार में सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी सस्पेंड (AI से जनरेट इमेज)
HighLights
- कोलार की सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी सस्पेंड
- इसकी जगह अब रघु एजेंसी करेगी गैस सप्लाई
- 7792 उपभोक्ताओं को रघु एजेंसी से अटैच किया गया
भोपाल। उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी के मामले में प्रशासन ने कोलार स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी डिस्ट्रीब्यूटरशिप सस्पेंड कर दी है। हाल ही में हुई जांच के दौरान एजेंसी के 50 से अधिक सिलिंडरों में कम गैस पाए जाने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन की सिफारिश पर इंडियन ऑयल ने यह कदम उठाया।
7792 उपभोक्ताओं को रघु एजेंसी से अटैच किया गया
एजेंसी बंद होने से कोलार क्षेत्र के करीब 7,792 उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती थी, जिसे देखते हुए उन्हें तत्काल मिसरोद स्थित रघु इंडेन गैस एजेंसी से अटैच कर दिया गया है। अब इसी एजेंसी के माध्यम से क्षेत्र में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।




