Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल से सोमनाथ मंदिर जाएंगे एक हजार भक्त, सात मई को चलेगी खास ट्रेन, CM मोहन यादव तिलक लगाकर करेंगे विदा

 

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग एक हजार शिव भक्तों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने ले जाएगा। यह जत्था सात मई को सुबह …और पढ़ें

भोपाल से सोमनाथ मंदिर जाएंगे एक हजार भक्त, सात मई को चलेगी खास ट्रेन, CM मोहन यादव तिलक लगाकर करेंगे विदा

भोपाल से सोमनाथ मंदिर जाएंगे एक हजार भक्त

HighLights

  1. भोपाल से सोमनाथ मंदिर जाएंगे एक हजार भक्त
  2. मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
  3. 1000 वर्ष बाद सांस्कृतिक पुनरुत्थान का उत्सव

भोपाल। मोहम्मद गजनवी के हमले के 1000 साल बाद भी सोमनाथ मंदिर सनातन परंपरा में आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक बनकर खड़ा है। इस सांस्कृतिक पुनरुत्थान का उत्सव मनाने में मध्य प्रदेश सरकार भी जुट गई है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत प्रदेश का संस्कृति विभाग एक हजार शिव भक्तों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने ले जाएगा।

सीएम तिलक लगाकर करेंगे विदा

लगभग एक हजार यात्रियों का यह जत्था सात मई को सुबह 10 बजे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगा। संस्कृति संस्कृति संचालनालय की उप संचालक पूजा शुक्ला ने बताया कि यात्रा के लिए शिवभक्तों का चयन जिला प्रशासन के माध्यम से किया गया है।

 

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव छह मई को सभी को तिलक लगाकर विदा करेंगे। भोपाल से वेरावल पहुंचने पर गुजरात सरकार के अधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और अन्य तीर्थ स्थलों के भ्रमण के बाद यह जत्था 11 मई को वापस भोपाल पहुंचेगा।

प्रदेश में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जा रहा। कलेक्टरों और धर्मिक संस्थाओं से समन्वय कर सोमनाथ यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है- एनपी नामदेव, संचालक, संस्कृति विभाग।

उज्जैन और ओंकारेश्वर में सजेंगे सांस्कृतिक मंच

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व एक जनवरी 2026 से एक जनवरी 2027 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत सितंबर और दिसंबर-जनवरी के महीनों में उज्जैन-ओंकारेश्वर में विशेष सांस्कृति गतिविधियां होंगी। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के साथ समन्वय कर “शिव महिमा” पर केंद्रित नृत्य और नाट्य मंचन किया जाएगा। पर्व का समापन एक जनवरी 2027 को होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply