Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

सावधान भोपाल! आज इन 35 इलाकों में नहीं आएगी बिजली, समय पर निपटा लें घर के जरूरी काम

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में शुक्रवार को दो से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह बिजली कटौती मरम्मत कार् …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 08 May 2026 11:55:43 AM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 11:55:43 AM (IST)

सावधान भोपाल! आज इन 35 इलाकों में नहीं आएगी बिजली, समय पर निपटा लें घर के जरूरी काम

भोपाल में आज 35 इलाकों में नहीं आएगी बिजली (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल के 35 इलाकों में आज ‘पावर कट’
  2. 35 इलाकों में शुक्रवार को गुल रहेगी बिजली
  3. मरम्मत की वजह से की जा रही बिजली कटौती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में शुक्रवार को दो से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह बिजली कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक दानिशकुंज-2, 3 और 5, सिद्धी समृद्धि हाइट्स व आसपास के इलाके।

सुबह दस से दोपहर 12.30 बजे तक रामेश्वरम् बी फेस, सिल्वर स्टेट, नंद गांव, गायत्री विहार फेस-3, ऋषिकेश विहार, जाटखेड़ी व आसपास। सुबह दस से दोपहर दो बजे तक 74 बंगलो, शाहपुरा, अशोका सोसायटी, विवेक अपार्टमेंट, अमलतास व आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

 

इसके अलावा सुबह दस से शाम चार बजे तक देवकी नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पन्ना नगर व आसपास। सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक चूना भट्टी, सागर कैम्पस, चाणक्यपुरी कालोनी, वर्धमान परिसर, गंगौत्री हाइट्स, परस्पर कालोनी व आसपास।

सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होशंगाबाद रोड, सागर रायल विला, सुरेंद्र लैंडमार्क, गणेश नगर व आसपास। सुबह 11 से दोपहर तान बजे तक भीम नगर, वल्लभ नगर, ओम नगर-1 और 2 एवं आसपास के इलाके में बिजली गुल रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply