Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

बदमाशों को बुलाकर पति-पत्नी पड़ोसी के घर में घुसे, महिलाओं के कपड़े फाड़े, मारपीट-तोड़फोड़ कर फरार

 

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात बच्चों के बच्चों के मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों में जमकर बवाल हो गया। पति-पत्न …और पढ़ें

 

बदमाशों को बुलाकर पति-पत्नी पड़ोसी के घर में घुसे, महिलाओं के कपड़े फाड़े, मारपीट-तोड़फोड़ कर फरार

भोपाल में मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों में जमकर बवाल (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. पारसधाम कॉलोनी में बच्चों के क्रिकेट खेलने पर हुए विवाद में वारदात
  2. छोला थाने में केस दर्ज, महिला समेत तीन आरोपित गिरफ्तार
  3. आधा दर्जन नामजद और अन्य एक दर्जन लोगों को पर केस दर्ज

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात बच्चों के बच्चों के मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों में जमकर बवाल हो गया। पति-पत्नी ने बदमाशों को बुलाकर अपने पड़ोसी के घर में हथियार लेकर धावा बोल दिया। उन्होंने घर घुसकर अंदर रखे सामान में तोड़फोड़ की। वहां मौजूद महिलाओं को जमकर लाठी-डंडों से पीटा। इतना ही नहीं बदमाशों ने महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए। इस हमले में घर में मौजूद चार महिलाओं को चोट लगी है।

आरोपित पक्ष के बच्चे को मैदान में गेंद लगने पर विवाद शुरू हुआ था। धीरे-धीरे बात बढ़ गई और गुस्साए दंपति ने बदमाशों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। छोला थाना पुलिस ने मारपीट, बलवा और महिला को निर्वस्त्र करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय पीड़िता भानपुर रोड स्थित पारस धाम कालोनी में रहती हैं। उनके पति व्यापार करते हैं, जिससे अक्सर दूसरे राज्य में रहते हैं।

 

बुधवार शाम कालोनी के ग्राउंड में उनका बच्चा क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान खेलते समय गेंद पड़ोस में रहने वाले नीरज साहू की पत्नी पूजा को जा लगी। इससे नाराज पूजा ने पीड़िता के बेटे को थप्पड़ मार दिया। बच्चे के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने इसका विरोध किया। साथ ही नीरज के बच्चे को चांटा मारा। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। वहीं रात करीब दस बजे नीरज ने फोन कर कुछ गुंडों को बुलाया और पत्नी पूजा व अन्य बदमाशों के साथ पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया।

बदमाश लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुसे। पीड़िता के घर में कुछ महिला रिश्तेदार भी मौजूद थीं, जिससे उनकी भी बेरहमी से पिटाई की गई। वहीं घर में रखे सामान को तोड़ा-फोड़ा। बदमाश यहीं नहीं रुके। उन्होंने मारपीट करते हुए पीड़ित महिलाओं के कपड़े तक फाड़ दिए और फिर घटना के बाद भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर छोला पुलिस ने नीरज, उसकी पत्नी पूजा, ढाबा कर्मचारी रणवीर समेत आधा दर्जन नामजद और अन्य एक दर्जन लोगों को पर केस दर्ज किया है। पुलिस अब तक पूजा, करण और रणवीर को गिरफ्तार कर चुकी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply