भोपाल में मंगलवार को सिविल डिफेंस की विशेष मॉकड्रिल होगी। सायरन, रेस्क्यू और आपदा प्रबंधन गतिविधियों के बीच प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और …और पढ़ें
HighLights
- भोपाल में मंगलवार को सिविल डिफेंस की विशेष मॉकड्रिल आयोजित।
- सायरन और रेस्क्यू गतिविधियां अभ्यास का हिस्सा रहेंगी पूरी तरह।
- प्रशासन ने लोगों से अफवाहों और भ्रम से बचने कहा।
भोपाल। जिले में सिविल डिफेंस द्वारा एक विशेष मॉकड्रिल (अभ्यास) मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभिन्न विभागों व एजेंसियों की तैयारियों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
अभ्यास के दौरान सायरन बजना, आपातकालीन वाहनों की आवाजाही, खोज एवं बचाव गतिविधियां व अन्य आपदा प्रबंधन संबंधी कार्रवाई दिखाई दे सकती है। यह सभी गतिविधियां केवल प्रशिक्षण व तैयारी का हिस्सा हैं। ऐसे में आमजन से प्रशासन ने अपील की है कि वह पूरी तरह निश्चिंत रहें और किसी प्रकार की चिंता या भ्रम की स्थिति न बनने दें। यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। अभ्यास के दौरान प्रशासन व संबंधित एजेंसियों द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें और इंटरनेट मीडिया पर अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित न करें।




