Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

प्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूरी, 30 मई तक खत्म होगा पहला चरण

 

प्रदेश में जनगणना 2027 के तहत दो करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूरी हो चुकी है। डिजिटल प्रक्रिया के जरिए 30 मई तक कार्य पूरा होगा। …और पढ़ें

 

जनगणना 2027: प्रदेश में 2 करोड़ 39 लाख से अधिक मकानों की गणना पूरी, 30 मई तक खत्म होगा पहला चरण

मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश में दो करोड़ 39 लाख मकानों की गणना पूरी।
  2. जनगणना कार्य 30 मई तक पूरा करने का लक्ष्य तय।
  3. एक लाख 34 हजार ब्लॉकों में कार्य पूरा हुआ।

भोपाल। प्रदेश में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य सरकार के अनुसार अब तक दो करोड़ 39 लाख नौ हजार 808 मकानों की गणना पूरी की जा चुकी है। शेष कार्य भी तेजी से जारी है और 30 मई तक पूरे प्रदेश में यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

सचिव गृह एवं जनगणना कार्य की नोडल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में जनगणना कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार लगातार प्रगति पर है। राज्य में कुल एक लाख 37 हजार से अधिक मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें से अब तक एक लाख 34 हजार 309 ब्लॉकों में कार्य पूरा किया जा चुका है।

 

डिजिटल माध्यम से हो रही पूरी प्रक्रिया

इस बार जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। एक मई से शुरू हुए फील्ड कार्य के तहत प्रगणक नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर मकानों, परिवारों और अन्य संरचनाओं की जानकारी टैबलेट और मोबाइल एप के जरिए एकत्र कर रहे हैं।

स्व-गणना में सात लाख परिवारों ने लिया हिस्सा

प्रदेश में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना अभियान भी चलाया गया था। इसमें सात लाख 46 हजार 158 परिवारों ने स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई। अधिकारियों के अनुसार नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से जनगणना अभियान को गति मिली है और डिजिटल प्रक्रिया को बेहतर सहयोग प्राप्त हुआ है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply