Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में 70 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत; अब साल में मिलेंगी 10 कैजुअल लीव, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

 

मप्र में अतिथि शिक्षकों को ज्वाइनिंग के साथ पहली CL मिलेगी, इसके बाद हर 30 दिन की सेवा पर एक अतिरिक्त CL अर्जित होगी।

Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 11:50:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 12:07:48 PM (IST)

MP में 70 हजार अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत; अब साल में मिलेंगी 10 कैजुअल लीव, पढ़ें पूरी गाइडलाइन

प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. 70 हजार अतिथि शिक्षकों को ज्वाइनिंग से ही मिलेगी पहली सीएल
  2. हर 30 दिन की सेवा पर एक-एक अतिरिक्त सीएल होगी अर्जित
  3. अतिथि शिक्षक एक बार में अधिकतम 3 CL ही ले सकेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 70 हजार अतिथि शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार के नए नियमों के तहत अब अतिथि शिक्षकों को भी नियमित शिक्षकों की तरह एक शिक्षा सत्र में कुल 10 आकस्मिक अवकाश यानि सीएल दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले तक अतिथि शिक्षकों को आकस्मिक अवकाश की कोई वैधानिक सुविधा नहीं मिलती थी।

कैसे मिलेगा अवकाश का लाभ?

ज्वाइनिंग पर ही पहली सीएल: नए प्रावधानों के अनुसार, स्कूल में कार्यभार ग्रहण करते ही अतिथि शिक्षक को 1 सीएल मिल जाएगी।

हर 30 दिन पर 1 अतिरिक्त सीएल: पहली सीएल मिलने के बाद, आगे हर 30 दिन की सेवा अवधि पूरी होने पर 1-1 अतिरिक्त सीएल अर्जित होती जाएगी। इस तरह पूरे शिक्षा सत्र में अधिकतम 10 सीएल मिलेंगे।

एक बार में अधिकतम 3 सीएल: नए नियमों के तहत कोई भी अतिथि शिक्षक एक बार में लगातार अधिकतम 3 आकस्मिक अवकाश ही ले सकेगा।

70 हजार शिक्षकों को सीधा फायदा

प्रदेश भर में लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लंबे समय से ये शिक्षक अवकाश सुविधाओं की मांग कर रहे थे। अब तक छुट्टी लेने पर मानदेय में कटौती या अनुपस्थिति दर्ज होने का सामना करना पड़ता था।

 

इस निर्णय से अब अतिथि शिक्षकों को कार्य के दौरान मानसिक व सामाजिक जरूरतों के लिए वैधानिक अवकाश की सुविधा मिल सकेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply