Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में बदमाशों ने बुजुर्ग किराना व्यापारी को शैंपू मांगने के बहाने उलझाया, पलक झपकते 12 ग्राम सोने की चेन लूटकर फरार

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia)

भोपाल / क्राइम डेस्क

भोपाल के साकेत नगर में सनसनीखेज वारदात: दिनदहाड़े किराना दुकान पर ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी के गले से लूटी सोने की चेन

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक बानगी साकेत नगर इलाके में देखने को मिली है। रविवार सुबह एक किराना दुकान पर पहुंचे दो नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 67 वर्षीय बुजुर्ग दुकानदार को अपना निशाना बनाया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुख्य बिंदु (Highlights)

  • ग्राहक बनकर दुकान में घुसे बदमाश: साकेत नगर में हिंदुस्तान पावर लिमिटेड से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय शिवप्रसाद आचार्य अपनी किराए की दुकान पर बैठे थे। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे काले-लाल रंग की बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। ब्राउन चेकदार शर्ट पहने एक युवक ने दुकान के अंदर आकर पहले पानी की बोतल और फिर शैंपू मांगा।

  • सरेराह चेन स्नेचिंग की घटना: जैसे ही बुजुर्ग शिवप्रसाद सामान देने के लिए पलटे, वैसे ही शातिर बदमाश ने उनके गले पर झपट्टा मारकर करीब 12.030 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और बाहर बाइक पर खड़े अपने साथी के साथ आरआरएल (RRL) की तरफ फरार हो गया।

  • बागसेवनिया पुलिस थाने में मामला दर्ज: दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर बागसेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply