Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

त्विषा डेथ केस में सीडीआर-सीसीटीवी सुरक्षित रखने पर आज सुनवाई, पति-सास पर सीबीआई ने दर्ज किया केस

 

त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने पति समर्थ और सास गिरिबाला पर दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया। सीडीआर और सीसीटीवी सुरक्षित रखने पर अदालत में सुनवाई ह …और पढ़ें

 

त्विषा डेथ केस में सीडीआर-सीसीटीवी सुरक्षित रखने पर आज सुनवाई, पति-सास पर सीबीआई ने दर्ज किया केस

मंगलवार को भोपाल जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सीबीआई ने पति-सास पर दहेज मृत्यु केस दर्ज किया।
  2. कोर्ट में सीडीआर और सीसीटीवी सुरक्षित रखने पर सुनवाई।
  3. पुलिस को सूचना देरी से देने की जांच करेगी सीबीआई।

 

भोपाल। एक्ट्रेस और मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर मंगलवार को भोपाल जिला कोर्ट में सुनवाई होगी। त्विषा के परिवार की ओर से सीडीआर सुरक्षित रखने के लिए आवेदन दायर किया गया है, जबकि सास गिरिबाला सिंह की ओर से सीसीटीवी फुटेज संरक्षित रखने की मांग की गई है।

इस बीच सीबीआई ने मामले में बड़ा कदम उठाते हुए ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने भोपाल पुलिस की एफआईआर को री-रजिस्टर कर मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

 

दहेज मृत्यु का मामला दर्ज

सीबीआई की टीम सोमवार शाम समर्थ सिंह के बाग मुगलिया एक्सटेंशन स्थित घर पहुंची, जहां करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की गई। टीम ने मौके पर स्पॉट वेरिफिकेशन भी किया। पुलिस जांच में सामने आया था कि ट्विशा पर 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग का दबाव बनाया जा रहा था। इसी आधार पर दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया गया।

लालघाटी स्थित थ्रीएमई सेंटर के लिए रवाना हुई सीबीआइ की टीम

  • त्विशा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआइ की टीम कटारा हिल्स थाने में शुरुआती दस्तावेजी कार्रवाई और थाना प्रभारी से पूछताछ के बाद अब सीबीआइ की टीम अचानक लालघाटी स्थित थ्रीएमई सेंटर के लिए रवाना हो गई है।खास बात यह है कि इस कार्रवाई के लिए सीबीआइ की टीम अपने साथ कटाराहिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के स्थान पर पास के ही बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी और उनके थाने के चुनिंदा स्टाफ को लेकर गई है।
  • कटारा हिल्स क्षेत्र के इस मामले में बागसेवनिया पुलिस को साथ लिए जाने और मिलिट्री एरिया (थ्रीएमई सेंटर) का रुख करने से इस हाई-प्रोफाइल मामले में नए घटनाक्रम की सुगबुगाहट तेज हो गई है।सीबीआइ की टीम थ्रीएमई सेंटर क्यों जा रही है और वहां सेना के किस अधिकारी या व्यक्ति से पूछताछ होनी है, इस संबंध में सीबीआई के अधिकारियों ने पूरी तरह गोपनीयता बनाए रखी है। स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply