Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP के 7 लाख कर्मचारियों का पांच महीने से अटका महंगाई भत्ता, कर्मचारी संगठनों ने की बढ़ाने की मांग

 

प्रदेश के सात लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) पिछले पांच माह से नहीं बढ़ाया गया है। …और पढ़ें

MP के 7 लाख कर्मचारियों का पांच महीने से अटका महंगाई भत्ता, कर्मचारी संगठनों ने की बढ़ाने की मांग

सात लाख से अधिक कर्मचारियों का डीए पांच माह से नहीं बढ़ा

HighLights

  1. सात लाख से अधिक कर्मचारियों का डीए पांच माह से नहीं बढ़ा
  2. केंद्र सरकार एक जनवरी से 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है
  3. संगठनों ने राज्य कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ डीए देने की मांग की

भोपाल। प्रदेश के सात लाख से अधिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) पिछले पांच माह से नहीं बढ़ाया गया है। भारत सरकार ने एक जनवरी से दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत कर दिया है। इसका लाभ प्रदेश संवर्ग के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को तो दे दिया गया, लेकिन राज्य के कर्मचारियों को अभी भी 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने बढ़ती महंगाई का हवाला देते हुए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की मांग की है।

कर्मचारियों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी का कहना है कि महंगाई का सामना करने के लिए ही महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दी जाती है। अप्रैल में गैस के दाम 60 रुपये बढ़े हैं। वहीं मई 2026 में चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। इससे कर्मचारियों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply