Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

देश विरोधी गतिविधियों के मामले में एमपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एनआईए की भी पैनी नजर

 

देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एटीएस अभी तक चार राज्यों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पाकिस्तानी कनेक्शन होने के कारण आरोपियों पर एनआईए क …और पढ़ें

देश विरोधी गतिविधियों के मामले में एमपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, एनआईए की भी पैनी नजर

देश विरोधी गतिविधियों के मामले में MP ATS की बड़ी कार्रवाई

HighLights

  1. देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में 4 राज्यों से 4 आरोपी गिरफ्तार
  2. सहारनपुर से पकड़ा गया आरोपी नईम पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था
  3. आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एटीएस की टीम

भोपाल। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एटीएस अभी तक चार राज्यों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पाकिस्तानी कनेक्शन होने के कारण आरोपियों पर एनआईए की भी नजर है। जांच एजेंसी द्वारा मप्र एटीएस से हर दिन के घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। आरोपियों से पूछताछ में भी एनआईए शामिल हो सकती है।

आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तैयारी

उधर, इस मामले में बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार रेहान उल हक को लेकर एटीएस बुधवार शाम भोपाल पहुंच गई है। वहां की न्यायालय से एटीएस ने उसे 22 जून तक पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके पहले सहारनपुर से गिरफ्तार नईम अब्दुल्ला को लेकर एटीएस ने फिर वहां पहुंचकर तलाशी ली है।

 

गिरफ्तार चारों आरोपियों में फराज को छोड़ बाकी तीनों एटीएस की हिरासत में हैं। एटीएस अलग-अलग सभी से पूछताछ कर चुकी है। अब एक साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे पता चल सके कि किसकी क्या भूमिका थी।

सहारनपुर में नईम के घर से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और धार्मिक सामग्री जब्त

नईम अब्दुल्ला को लेकर एटीएस नानौता पहुंची और आरोपी के घर में 25 मिनट जांच की। इसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे थाना नानौता में कार्रवाई चली। इस दौरान एटीएस ने कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व छपी हुई धार्मिक सामग्री जब्त की है।

पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था आरोपी नईम

12 जून को भोपाल एटीएस, यूपी एटीएस व एसटीएफ की मदद से आरोपी को कस्बे के मुहल्ला अफगानान से गिरफ्तार कर भोपाल लाई थी। उस समय सामने आया था कि आरोपी नईम पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। नईम अब्दुल्ला की गिरफ्तारी के दौरान उसके स्वजनों के चार मोबाइल फोन की भी जांच की गई थी। एटीएस ने तीन मोबाइल लौटा दिए थे।

मोहम्मद फराज से पूछताछ के बाद मिला सुराग

बुधवार को एटीएस के निरीक्षक अमृत मिश्रा आरोपी नईम को लेकर थाना नानौता में पहुंचे। यहां पर प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध को जानकारी देने के बाद थाने से एसआई जसपाल सिंह व महिला आरक्षी राधा चौहान को लेकर एटीएस नईम के घर पहुंची। यहां पर उसकी भाभी मौजूद थी। टीम ने उससे भी पूछताछ की।

बता दें कि भोपाल में मोहम्मद फराज से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान कुछ ऐसे साक्ष्य मिले थे, जिसमें नईम का नाम सामने आया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसके घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। करीब तीन घंटे तक नईम को नानौता थाने में भी रखा गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply