Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में पत्रकार का अपहरण-लूट करने वाले चारों आरोपितों को भेजा जेल, 27 हजार रुपए फ्रीज कराए

 

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले काजीकैंप क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपित यासीन अली को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस …और पढ़ें

भोपाल में पत्रकार का अपहरण-लूट करने वाले चारों आरोपितों को भेजा जेल, 27 हजार रुपए फ्रीज कराए

आरोपी पुलिस की हिरासत में।

HighLights

  1. पुलिस ने आरोपितों के खाते से 27 हजार रुपये फ्रीज कराए।
  2. वारदात में उपयोग किए बाइक, चाकू और मोबाइल जब्त।
  3. आरोपितों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

भोपाल। नवदुनिया के पत्रकार अनुज मैना के अपहरण और लूटकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपितों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई राशि में से करीब 27 हजार रुपये फ्रीज करा लिए हैं।

साथ ही वारदात में उपयोग बाइक, चाकू और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपितों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले काजीकैंप क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपित यासीन अली को हिरासत में लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नादरा बस स्टैंड के पास एक पान की गुमठी पर दबिश देकर तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने पत्रकार को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रुपये ट्रांसफर कराने और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपितों के बैंक खाते होल्ड कराए, जिससे करीब 27 हजार रुपये की राशि फ्रीज कर दी गई। गिरफ्तार आरोपितों में 22 वर्षीय यासीन अली निवासी एकता नगर, 19 वर्षीय फरहान अद्द निवासी कमल नगर, 20 वर्षीय अल्फेस खान निवासी कमल नगर और 18 वर्षीय अरहम शेख निवासी गैस राहत पीले क्वार्टर, कमल नगर शामिल हैं।

चारों आरोपित पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। पुलिस को उनका पुराना रिकार्ड भी मिला है। बुधवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply