भोपाल के कजलीखेड़ा में शादी समारोह के दौरान युवती से छेड़छाड़ के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल गार्ड का उप …और पढ़ें

एक शादी समारोह के दौरान विवाद में चाकूबाजी का मामला। (एआई जनरेटेड)
HighLights
- शादी समारोह में छेड़छाड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ।
- सिक्योरिटी गार्ड ने संदिग्ध युवकों को टोका था।
- आरोपियों ने मारपीट के बाद चाकू से हमला किया।
भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान विवाद में चाकूबाजी हो गई। युवती से छेड़छाड़ को लेकर मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने एक सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में घायल गार्ड की पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुआ की बेटी की शादी में आया था गार्ड
पुलिस के अनुसार घायल दीपक वंशकार (34) मूल रूप से नजीराबाद का निवासी है। वर्तमान में रातीबड़ क्षेत्र के मुगलिया छाप में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसकी बुआ कजलीखेड़ा खदान के पास रहती हैं। दीपक अपनी बुआ की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

चाकू के वार से गंभीर घायल हुआ पीड़ित
इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकाल लिया और दीपक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार उसकी पीठ में दो जगह लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।




