अब तक यात्रियों को जयपुर स्टेशन तक पहुंचने के बाद शहर के अन्य हिस्सों के लिए अलग से यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन ट्रेन के खातीपुरा तक विस्तार से यात्रि …और पढ़ें

भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस के विस्तार से छात्रों-व्यापारियों को बड़ा फायदा
HighLights
- अब जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस खातीपुरा तक चलेगी
- आज से सफर होगा आसान, समय की होगी बचत
- टैक्सी-ऑटो या अन्य साधनों पर निर्भरता कम होगी
भोपाल। राजधानी से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल बोर्ड ने पश्चिम मध्य रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 19711/19712 जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का विस्तार खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक करने का फैसला लिया है। यह नई सुविधा 20 जून से लागू कर दी गई है।
इस बदलाव से भोपाल के यात्रियों को जयपुर शहर के भीतर बेहतर कनेक्टिविटी और समय की बचत का लाभ मिलेगा। अब तक यात्रियों को जयपुर स्टेशन तक पहुंचने के बाद शहर के अन्य हिस्सों के लिए अलग से यात्रा करनी पड़ती थी, लेकिन ट्रेन के खातीपुरा तक विस्तार से यात्रियों को सीधे गंतव्य के अधिक करीब पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
भोपाल के यात्रियों को यह फायदा
खातीपुरा तक ट्रेन पहुंचने से यात्रियों को शहर के कई क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त यात्रा कम करनी पड़ेगी। जयपुर स्टेशन से आगे टैक्सी, ऑटो या अन्य साधनों पर निर्भरता कम होगी। मुख्य स्टेशन पर उतरने की बजाय आगे तक यात्रा करने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। भोपाल से जयपुर आने-जाने वाले व्यवसायी, छात्र और पारिवारिक यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
विस्तारित समय-सारिणी
गाड़ी संख्या 19711 खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस 20 जून से प्रतिदिन 17:45 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन 11:20 बजे भोपाल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस प्रतिदिन 16:30 बजे भोपाल से चलकर अगले दिन 10:35 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।




