Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी का होगा ऑनलाइन संबोधन

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी का होगा ऑनलाइन संबोधन

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजन, प्रधानमंत्री मोदी का ऑनलाइन संबोधन।

HighLights

  1. कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑनलाइन संबोधन, बड़ी स्क्रीन पर हाेगा प्रसारण
  3. बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देगें

भाेपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास किया। योग दिवस के आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

आयोजकों ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे वैश्विक स्तर पर व्यापक स्वीकार्यता मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply