सिंधी समाज की प्रमुख संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव रविवार सुबह नवयुवक सभा भवन में शुरू हो गए। करीब 4 हजार सदस्य संस्था के 12 पदाधिकारियों का चुना …और पढ़ें
HighLights
- भोपाल की पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव में करीब 4,000 सदस्य 12 पदाधिकारियों का चयन कर रहे हैं
- जनसेवा पैनल और श्री झूलेलाल सेवा पैनल के बीच सीधा मुकाबला, कुल 23 प्रत्याशी मैदान में
- अध्यक्ष पद पर माधु चांदवानी और राज मनवानीआमने-सामने, देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे
भोपाल। सिंधी समाज की प्रमुख संस्था पूज्य सिंधी पंचायत की चुनाव प्रक्रिया आज सुबह नवयुवक सभा भवन में शुरू हो गई। मतदान में युवाओं के साथ नगर के गणमान्य नागरिक भी रूचि ले रहे हैं। करीब चार हजार सदस्य 12 पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
12 पदों के लिए चुनाव
इस बार 12 पदों पर सीधा मुकाबला होगा। कुल 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के 3 पदों पर 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। बाकी सभी पदों पर आमने-सामने का मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी बसंत चेलानी की अगुवाई में रविवार को सुबह मतदान शुरू हुआ। नवयुवक सभा भवन के आसपास उम्मीदवार प्रचार करते नजर आए। चेलानी ने बताया कि रविवार को ही देर रात को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
रोचक हुआ मुकाबला
चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर निवृतमान अध्यक्ष माधु चांदवानी एवं राज मनवानी के बीच मुकाबला होगा। महासचिव के लिए नंद दादलानी एवं राजकुमार वाधवानी राऊ के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर सबसे रोचक मुकाबला होगा। पंचायत के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष साबू रीझवानी के पुत्र ओमप्रकाश शेरू ने जय झूलेलाल पैनल से उपाध्यक्ष पद का पर्चा भरा है।
चांदवानी के नेतृत्व में जनसेवा पैनल एवं मनवानी के नेतृत्व में श्री झूलेलाल सेवा पैनल मैदान में है। कांग्रेस एवं भाजपा नेता भी चुनाव में गहरी रूचि ले रहे हैं।





