Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

12 साल की साधना, 14 शहरों की यात्रा… 64 योगिनी मंदिरों पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने MIFF में बटोरी सुर्खियां

 

64 योगिनी मंदिरों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘Y64-Whispers of the Unseen’ का MIFF में प्रदर्शन हुआ। 12 वर्षों के शोध पर बनी फिल्म भारतीय सांस्कृतिक विरास …और पढ़ें

 

12 साल की साधना, 14 शहरों की यात्रा... 64 योगिनी मंदिरों पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने MIFF में बटोरी सुर्खियां

64 योगिनी मंदिरों पर बनी डॉक्यूमेंट्री (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 64 योगिनी मंदिरों पर बनी डॉक्यूमेंट्री MIFF में प्रदर्शित।
  2. 12 वर्षों के शोध और साधना से तैयार फिल्म।
  3. डॉ बीना उन्नीकृष्णन ने 14 शहरों की यात्रा की।

भोपाल। मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रदेश के 64 योगिनी मंदिरों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ‘Y64 – Whispers of the Unseen’ का प्रदर्शन प्रतिष्ठित मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (MIFF) में किया गया। यह फिल्म 64 योगिनी मंदिरों से जुड़ी स्थापत्य कला, सांस्कृतिक महत्व और उनके रहस्यमयी इतिहास को दर्शाती है।

फिल्म का निर्माण संस्कृति विभाग और कमिश्नर जनसंपर्क के सहयोग से किया गया है। डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य 64 योगिनी परंपरा से जुड़े मंदिरों और उनसे संबंधित विरासत को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना है। भोपाल के भारत भवन में भी इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां कला और संस्कृति प्रेमियों ने इसे सराहा।

 

naidunia_image

12 वर्षों की साधना से तैयार हुआ प्रोजेक्ट

  • डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक डॉ. बीना उन्नीकृष्णन ने बताया कि यह लगभग 12 वर्षों की लगातार शोध और साधना का रिजल्ट है। फिल्म निर्माण के दौरान उन्होंने 64 योगिनी परंपरा से जुड़े 14 शहरों की यात्रा की।
  • उन्होंने कहा कि यह एक डॉक्यूमेंट्री साथ-साथ भारत की प्राचीन तांत्रिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत तक पहुंचने का प्रयास है। उनके अनुसार मैंने योगिनियों को नहीं चुना, बल्कि योगिनियों ने मुझे चुना।

MP High Court जबलपुर में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई आज, भोपाल कोर्ट का रिकार्ड पेश होगा

विरासत के 64 मंदिरों पर केंद्रित है फिल्म

  • एसीएस संस्कृति शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि नर्मदांचल क्षेत्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 64 योगिनी मंदिर भारतीय स्थापत्य और सांस्कृतिक धरोहर के अनमोल उदाहरण हैं। इन मंदिरों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को दुनिया के सामने लाने में यह डॉक्यूमेंट्री महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
  • उन्होंने कहा कि Y64 – Whispers of the Unseen इन मंदिरों की विरासत को रेखांकित करने के साथ-साथ युवाओं को भी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करती है।
Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply