Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

’14 नहीं 22 साल का है’, वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान; मच गया बवाल

 

Tanvir Ahmed On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 26 जून (शुक्रवार) से आयरलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. वैभव टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं. अब 15 साल के वैभव के पास टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू का भी मौका है. लेकिन उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद ने वैभव की उम्र पर बेतुका बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि वैभव की उम्र 14 साल (15 साल) नहीं बल्कि कम से कम 22 साल है.

पाकिस्तान के एक मीडिया चैनल से बात करते हुए तनवीर अहमद ने कहा, “वैभव जाहिर तौर पर 14 साल के नहीं हैं और मैं इस पर यकीन नहीं कर सकता. उन्होंने अपनी उम्र झूठ बताई है. मुझे लगता है कि अभी वह कम से कम 20 या 22 साल के हैं, नहीं तो ऐसा खेलना असंभव होता.”

 वैभव सूर्यवंशी में कोई हुनर नहीं

पूर्व पाक खिलाड़ी ने आगे कहा, “हां, अभी सब उसकी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि गेंद उसके बल्ले पर अच्छी तरह आ रही है, लेकिन मुझे यकीन है कि उसमें कोई असली हुनर ​​नहीं है. वह सिर्फ बल्ला घुमाता है. कुछ वक्त बाद जब वह रन बनाना बंद कर देगा, तो उसका करियर पूरी तरह खत्म हो जाएगा और कोई उसके बारे में बात भी नहीं करेगा. उसमें जरा भी हुनर ​​नहीं है.”

वैभव सूर्यवंशी करियर

नजर डाले वैभव के करियर पर, तो अब तक उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास, 13 लिस्ट-ए, 34 टी20 और 23 आईपीएल मैच खेल लिए हैं. फर्स्ट क्लास की 12 पारियों में वैभव के बल्ले से 207 रन निकले हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामि है. लिस्ट-ए की 13 पारियों में वैभव ने 43.38 की औसत से 564 रन स्कोर किए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए. टी20 की 34 पारियों में वैभव ने 44.75 की औसत और 220.44 के स्ट्राइक रेट से 1477 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 6 फिफ्टी लगाई. बाकी आईपीएल की 23 पारियों में युवा बल्लेबाज से बल्ले से 1028 रन निकले, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे.

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply