Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

कांग्रेस ने भोपाल जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, 52 नेताओं को संगठन में नई भूमिका; जानिए किसको क्या मिला

 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले द्वारा जारी आदेश में कुल 52 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष से लेकर इंटरनेट मीडिया प्रभारियों तक के पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस घोषणा को आगामी नगरीय एवं संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रवीण सक्सेना अध्यक्ष नियुक्त

जारी सूची के अनुसार प्रवीण सक्सेना को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अभिषेक शर्मा को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। महेंद्र जोधव को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नवीन यादव, बलवंत जैन, नवीन चौबे, दुलीचंद पटेल, अनस उर रहमान, नदईम खान, मोहम्मद नफीस, संजीव राजा, महमूद खान और राकेश सुशील शर्मा सहित कई नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जबकि नई कार्यकारिणी में प्रशांत कुमार गुरुदेव और आनंद सवधानी को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं राहुल बबेले और मानवेन्द्र शर्मा को इंटरनेट मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासचिव और सचिव पदों पर भी व्यापक नियुक्तियां

कार्यकारिणी में 15 से अधिक महासचिव और 20 से अधिक सचिव बनाए गए हैं। महासचिव पद पर राजन राय तिवारी, भानु प्रकाश सिसोदिया, बाबर खान, फिरोज खान, भोपालाल, अमनदीप अंजुम, कमाल पाशा, अनिल जादव, दान सिंह दांगी ठाकुर, राकेश कुरेले, राहुल टांक, साविदा खान, दानिश रब्बानी, योगेश सराठे और गोपाल कोटवाल को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं सचिव पद पर चेतन साहू, तुफैल अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद फैसल कुरैशी, मोहम्मद रिजवान, भंवरलाल प्रजापति, अब्दुल जावेद, हरिप्रसाद वर्मा, नुसरत खान, गिरीश साहू, रेखा खुशवंशी, लीलाधर पंवार, दिनेश मानन, रजनी दुबे, रोशन यादव, उमेश बाथम, विष्णु मानन, साजिद खान, नादिर शरीफ, रतनपाल पिंकी सगौड़े और पवन राय को शामिल किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply