बालाघाट।लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तिथि नजदीक आते ही जहा जिले में चुनावी प्रचार पूरे शबाब पर है।तो वही अब राजनैतिक दलों के स्टार प्रचारकों के दौरे भी शुरू हो गए है।16 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक कमलनाथ
कावारासिवनी आगमन हो रहा है।मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ के प्रथम नगर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ सहित कांग्रेस नेताओ में बड़ा उत्साह है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजेश पटले ने बताया कि अखिल भारतीय काॅग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गाॅधी जी के हाथ मजबुत करने एवं लोक सभा चुनाव में बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मधु भगत के पक्ष में आमसभा को संबोधित करने आगामी 16 अप्रैल को मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का वारासिवनी के रानी अवंति बाई स्टेडियम में होने जा रहा है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन मंत्री प्रदीप जायसवाल विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे,कटंगी विधायक टामलाल सहारे बैहर विधायक संजय उईके बरघाट विधायक अर्जुन काकोडिया उपस्थित रहेगे।वही कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष जिला काॅंग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व सांसद विश्वेश्वर भगत उपस्थित करेगे।ब्लाॅक काॅग्रेस अध्यक्ष वारासिवनी,खैरलांजी व डोंगरमाली,भोजेश पटले,गोकुल प्रसाद गौतम,कोमलचंद लिल्हारे ने संयुक्त रूप से काॅंग्रेस के सभी अनुसांगिक संगठनो महिला काॅंग्रेस कमेटी, युवा काॅंग्रेस ब्रिगेड,एनएसयूआई, किसान काॅंग्रेस सेवादल, ध्वजवाहिनी के नगर एवं ग्रामीण संगठन से जुडे सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ एवं पार्टी के सभी जिला पंचायत संदस्य,जनपद पंचायत सदस्य, पंच एवं सरपंचगण मण्डी सदस्य,जल उपभोक्ता संस्था के
सदस्यों,सोसायटी एवं सेवा सहकारी समिती के अध्यक्ष एवं सदस्यगणो से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।